शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर

Rampur News:सोलर पैनल लगाने के विरोध पर मारपीट और फायरिंग का आरोप – Allegations Of Assault And Firing Over Opposition To The Installation Of Solar Panels

November 13, 2026


दढ़ियाल। खेत में सिंचाई के लिए सोलर पैनल लगवाने का विरोध करने पर पड़ोसी खेत स्वामी समेत करीब दर्जनभर लोगों पर मारपीट और फायरिंग करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। उसने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

नगर के मोहल्ला फत्तावाला निवासी सुभाष सिंह चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे वह अपने खेत में लगे पेड़ों की सिंचाई के लिए सोलर पैनल लगवा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी खेत स्वामी समेत करीब दर्जनभर पुरुष और महिलाएं वहां पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने सोलर पैनल लगाने का विरोध करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और जानलेवा हमला किया।

सुभाष सिंह चौहान का आरोप है कि पड़ोसी खेत स्वामी ने उन्हें जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली चलने पर वह किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

सीओ टांडा पंकज पंत ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X