शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hapur News:कार्तिक इलेवन टीम ने छह रन से जीता मुकाबला, अर्जुन बने प्लेयर ऑफ द मैच – Kartik Eleven Won The Match By Six Runs; Arjun Was Named Player Of The Match
हापुड़

Hapur News:कार्तिक इलेवन टीम ने छह रन से जीता मुकाबला, अर्जुन बने प्लेयर ऑफ द मैच – Kartik Eleven Won The Match By Six Runs; Arjun Was Named Player Of The Match

November 13, 2026


Kartik Eleven won the match by six runs; Arjun was named Player of the Match.

जेएमएस कॉलेज में आयोजित क्रिकेट मैच में बॉलिंग करते खिलाड़ी। स्रोत: अकादमी

हापुड़। जेएमएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर कार्तिक इलेवन ओर पार्थ इलेवन टीम के बीच टी-20 मैच खेला गया। इसमें कार्तिक इलेवन टीम ने छह रन से जीत हासिल की। मैच में अर्जुन त्यागी को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कार्तिक इलेवन टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 238 रन बनाए, इसमें अर्जुन त्यागी ने 138 रन, नितेश ने 33 रन, कृष चौधरी ने 18 रन का योगदान दिया।

पार्थ इलेवन टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अधिराज ने दो विकेट, हृदयांश और जतिन वर्मा ने एक एक विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करने उतरे पार्थ इलेवन टीम के खिलाड़ी निर्धारित ओवर में छह विकेट खोकर 232 रन बनाए। इसमें पार्थ ने नाबाद 69 रन, देव त्यागी ने 59 रन, युवराज ने 27 रन, हृदयांश सैनी ने 12 रन का योगदान दिया।

कार्तिक इलेवन टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अर्जुन त्यागी ने दो विकेट, नितेश, आकांश त्यागी ने एक एक विकेट हासिल किया। मैच में शतकीय पारी खेलने वाले अर्जुन त्यागी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X