शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Budaun News:परसिया गांव में 42 लोग मिले बुखार से पीड़ित, दवाएं बांटीं – 42 People In Parsia Village Found Suffering From Fever; Medicines Distributed
बदायूं

Budaun News:परसिया गांव में 42 लोग मिले बुखार से पीड़ित, दवाएं बांटीं – 42 People In Parsia Village Found Suffering From Fever; Medicines Distributed

November 13, 2026


42 people in Parsia village found suffering from fever; medicines distributed.

बदायूं के ब्लॉक आसफपुर के गांव परसिया में स्वास्थ्य विभाग की ओर से ​शिविर लगाया गया। स्रोत विभा

बदायूं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दबतोरी के परसिया में शिविर लगाया गया है। इसमें 42 लोग बुखार से पीड़ित मिले। डॉक्टर की ओर से सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां दी गईं। वहीं, बुखार पीड़ितों की डेंगू-मलेरिया की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

परसिया गांव में एक युवती की मौत हो जाने के बाद भी मलेरिया विभाग ने एंटी लार्वा दवा का छिड़काव और फॉगिंग नहीं कराई है। वहीं जिला पंचायत राज विभाग की ओर से गांवों में साफ-सफाई पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसका नतीजा यह है कि गांवों में अब भी डेंगू-मलेरिया, बुखार का प्रकोप देखने को मिल रहा है।

बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए शिविर में 101 मरीजों की जांच की गई। इसमें 42 लोग बुखार से पीड़ित पाए गए। इन सभी की डेंगू और मलेरिया की जांच कराई गई। सभी रिपोर्ट निगेटिव आईं। इन लोगों को दवाएं और ओआरएस के पैकेट बांटे गए। इसके अलावा विभाग की ओर से सहसवान क्षेत्र के गांव बाल किशनपुर में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। यहां पर 160 मरीजों की जांच की गई है। यहां बुखार के 48 मरीज मिले। इनमें से 47 मरीजों की मलेरिया की जांच की गई, जबकि 48 की डेंगू की जांच हुई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। यहां पर मरीजों को दवाओं के साथ ओआरएस के पैकेट का वितरण किया गया।

मलेरिया विभाग ने हाउस टू हाउस किया सर्वे

जिला मलेरिया विभाग की ओर से ब्लॉक आसफपुर के गांव परसिया में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया है। इसके अलावा हाउस टू हाउस सर्वे का काम कराया जा रहा है। इसमें 150 घरों का सर्वे हो चुका है। तीन घरों में लार्वा पॉजिटिव मिला है।

गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। जो लोग बुखार से पीड़ित मिले, उनकी डेंगू-मलेरिया की जांच कराई गई। सभी निगेटिव निकलीं। सभी को दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। -डॉ. विकास शर्मा, सीएमओ

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X