भोपाल:हर्षा रिछारिया ने साइबर क्राइम में की शिकायत, Ai से बनी फर्जी तस्वीरें-वीडियो से बदनाम करने का आरोप – Harsha Richhariya Cyber Crime Complaint Ai Fake Photos Videos Bhopal

हर्षा रिछारिया
November 14, 2026

हर्षा रिछारिया
प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान चर्चा में आईं साध्वी हर्षा रिछारिया ने शुक्रवार को भोपाल स्थित साइबर क्राइम कार्यालय पहुंचकर सोशल मीडिया पर कथित ऑनलाइन उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर उनके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाई गईं फर्जी तस्वीरें और वीडियो प्रसारित कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में हर्षा रिछारिया ने कहा कि वह पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया पर इस तरह की टिप्पणियां देख रही हैं। उनका कहना है कि समाज में किसी लड़की के चरित्र पर टिप्पणी करना और उसे बदनाम करना आसान हो गया है। AI तकनीक आने के बाद किसी की फर्जी तस्वीरें और वीडियो बनाकर प्रसारित करना भी आसान हो गया है।
ये भी पढ़ें- बाबा बागेश्वर के बयान पर छतरपुर में तनाव: समर्थकों ने हाईवे किया जाम तो यादव महासभा का विरोध जारी; गिरफ्तार
महिलाओं के चरित्र पर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
हर्षा रिछारिया ने कहा कि महिलाएं एक सीमा तक ऐसी टिप्पणियों को नजरअंदाज करती हैं, लेकिन एक समय के बाद उचित कार्रवाई जरूरी हो जाती है। उन्होंने कहा कि वह उन लड़कियों की आवाज भी उठाना चाहती हैं, जो सोशल मीडिया पर इस तरह के उत्पीड़न का सामना कर रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन को आवेदन सौंप दिया है और अब मामले की जांच अधिकारियों पर छोड़ दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिम्मेदार लोगों की पहचान जल्द सामने आएगी। सोशल मीडिया पर अभद्र व्यवहार करने वालों को उन्होंने खुली चुनौती भी दी।
कुंभ मेले में शामिल होने के बाद शुरू हुए हमले का आरोप
हर्षा रिछारिया ने आरोप लगाया कि प्रयागराज कुंभ मेले में शामिल होने के दिन से ही उन्हें निशाना बनाया जाने लगा था। उन्होंने कहा कि उनके चरित्र पर सबसे ज्यादा आरोप लगाने वालों में उनके अपने धार्मिक समुदाय के कुछ लोग भी शामिल हैं। उन्होंने ऐसे लोगों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन्हें वह भाई, पिता, बहन और मां समान मानती हैं, उन्हीं में से कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल शिकायत के आधार पर प्रशासन मामले की जांच करेगा। हर्षा रिछारिया ने कहा कि उन्होंने आगे की कार्रवाई अधिकारियों पर छोड़ दी है।
November 13, 2026
भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा (फाइल फोटो) विस्तार भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को मध्य प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय समारोह धार जिले के डही में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे। समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल […]
November 13, 2026
भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर विस्तार भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर के 600 जर्जर मकानों को तोड़ने की कार्रवाई एक बार फिर टल गई है। हाउसिंग बोर्ड ने 14 नवंबर से ध्वस्तीकरण की तैयारी की थी, लेकिन पुलिस बल नहीं मिलने के कारण अब इसे 23 नवंबर तक आगे बढ़ा दिया गया है। […]
