ग्रेटर नोएडा:25 टन मांस से भरे कंटेनर पर बवाल, अब लैब रिपोर्ट खोलेगी राज; हैदराबाद से दादरी आ रहा था वाहन – Uproar Over Container Filled With 25 Tonnes Of Meat

सांकेतिक तस्वीर
November 14, 2026

सांकेतिक तस्वीर
इकोटेक-12 क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक कंटेनर में प्रतिबंधित मांस होने की आशंका जताते हुए हिंदू गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कंटेनर में करीब 25 टन मांस लदा हुआ था। कार्यकर्ताओं ने मांस के प्रतिबंधित होने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच कराने की मांग की। सूचना पर पहुंची बिसरख कोतवाली पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने कंटेनर की जांच की। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मांस का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया है। वहीं, कंटेनर को जब्त कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे तेलंगाना के हैदराबाद से दादरी की ओर आ रहा एक कंटेनर इकोटेक-12 क्षेत्र में पहुंचा था। इसी दौरान हिंदू गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं को कंटेनर में मांस होने की जानकारी मिली। कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और कंटेनर में प्रतिबंधित मांस होने की आशंका जताते हुए विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने मांस की जांच कराने और इसकी वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हंगामे और विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इसके बाद पशु चिकित्सा विभाग की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने कंटेनर में रखे मांस का नमूना लिया और उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।
वहीं कंटेनर के मैनेजर की ओर से मांस के परिवहन से संबंधित जीएसटी समेत अन्य दस्तावेज दिखाने की बात कही गई है। मैनेजर का दावा है कि मांस से संबंधित कागजात उनके पास मौजूद हैं। मांस प्रतिबंधित नहीं है। वहीं डीसीपी सेंट्रल नोएडा प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि मांस की वास्तविक प्रकृति की जांच की जा रही है।
विभाग को फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर भेजकर नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में अभी तक मांस के प्रतिबंधित होने की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ होगी।
November 13, 2026
फोटो…. दो करोड़ रुपये से कराया जा रहा निर्माण, अब तक खर्च हो चुके हैं करीब डेढ़ करोड़ नरेंद्र कुमार यादव यमुना सिटी। जेवर में बेटियों को शिक्षा के साथ बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आरएंडआर कॉलोनी में कस्तूरबा गांधी छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। यहां 100 बेड की क्षमता वाला […]
November 13, 2026
नकली चेन से असली सोना बदलने वाली महिला पकड़ी गई – धनतेरस पर दुकान में भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाई थीं दो सोने की चेन, दोबारा पहुंची तो पकड़ी गई माई सिटी रिपोर्टर नोएडा। धनतेरस पर आभूषण की दुकान में ग्राहकों की भीड़ का फायदा उठाकर नकली चेन रखकर असली सोने के जेवर ले जाने […]
