शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गोरा बनाने वाली क्रीम में पारा क्यों मिलाते हैं? पाकिस्तान से आए ब्यूटी प्रोडक्ट्स में जहर कहां से आया
नॉलेज

गोरा बनाने वाली क्रीम में पारा क्यों मिलाते हैं? पाकिस्तान से आए ब्यूटी प्रोडक्ट्स में जहर कहां से आया

November 14, 2026


होमताजा खबरनॉलेज

गोरा बनाने वाली क्रीम में पारा क्यों मिलाते हैं? पाकिस्तानी क्रीम में जहर कैसे

Last Updated:

पार्ले 24के गोल्ड ग्लीम ब्यूटी क्रीम’ में पारा यानी मर्करी की मात्रा 48,453.44 पार्ट्स प्रति मिलियन (PPM) पाई गई, जबकि मान्य सीमा एक पीपीएम है. इसी तरह, ‘गोरी ब्यूटी क्रीम विद लाइकोपीन’ में पारे की मात्रा 6,924.94 PPM पाई गई.

गोरा बनाने वाली क्रीम में पारा क्यों मिलाते हैं? पाकिस्तानी क्रीम में जहर कैसेZoom

पाकिस्तानी ब्यूटी प्रोडक्ट्स

करीब चार महीने पहले महाराष्ट्र के नांदेड़ पुलिस की तरफ से जब्त किए गए ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स में पारा और आर्सेनिक समेत जहरीली भारी धातुओं का स्तर खतरनाक रूप से अधिक पाया गया है. एक सरकारी लैब की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नौ जुलाई को नांदेड़ के मक्का गली इलाके में अफराह कलेक्शन (अफराह टूर्स एंड ट्रैवल्स) पर की गई छापेमारी के दौरान, लगभग 39.69 लाख रुपये मूल्य के प्रोडक्ट्स जब्त किए गए थे.

पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान लिए गए नमूनों की प्रयोगशाला जांच में दो ब्यूटी क्रीम में पारे की मात्रा खतरनाक रूप से अधिक पाई गई, जो सौंदर्य प्रसाधन संबंधी नियमों में निर्धारित मान्य सीमा से कहीं ज्यादा थी. ‘पार्ले 24के गोल्ड ग्लीम ब्यूटी क्रीम’ में पारा यानी मर्करी की मात्रा 48,453.44 पार्ट्स प्रति मिलियन (पीपीएम) पाई गई, जबकि मान्य सीमा एक पीपीएम है. इसी तरह, ‘गोरी ब्यूटी क्रीम विद लाइकोपीन’ में पारे की मात्रा 6,924.94 पीपीएम पाई गई.

पुलिस ने बताया कि यह छापेमारी इतवारा थाने की एक टीम ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के अधिकारियों के साथ मिलकर की थी. दुकान संचालक मोहम्मद जियाउद्दीन मोहम्मद वाजिद के पास से ऐसे ब्यूटी प्रोडक्स्ट मिले, जिन पर उर्दू और अंग्रेजी में लगे लेबल में उनके पाकिस्तान में बने होने का दावा किया गया था.

अधिकारियों ने कहा कि जांच में सामने आए इन तथ्यों से नकली उत्पादों के कारण स्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान को लेकर गंभीर चिंता पैदा हुई है. उन्होंने कहा कि सौंदर्य प्रसाधनों के जरिए पारे और आर्सेनिक के अत्यधिक संपर्क में लंबे समय तक रहने से त्वचा संबंधी गंभीर बीमारियां, गुर्दे को नुकसान और नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.

पुलिस ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता, औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम और विदेशी व्यापार (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने नागरिकों से नकली, बिना लाइसेंस वाले या संदिग्ध आयातित उत्पादों की बिक्री की सूचना देने की अपील की है.

authorimg
ऐश्वर्य कुमार राय

ऐश्वर्य कुमार राय नेटवर्क 18 ग्रुप में जर्नलिस्ट हैं. वह यहां डेप्युटी न्यूज एडिटर के तौर पर देश और दुनिया के घटनाक्रमों पर विस्तृत रिपोर्ट्स कवर करते हैं. न्यूज 18 हिंदी में दिसंबर 2025 से जुड़े ऐश्वर्य यहां न…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X