शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Rajasthani Kale Munh Ki Phali Recipe | घर पर बनाएं राजस्थानी सेम फली की स्वादिष्ट सब्जी | sem ki fali ki sabji kaise banaen
लाइफ़स्टाइल

Rajasthani Kale Munh Ki Phali Recipe | घर पर बनाएं राजस्थानी सेम फली की स्वादिष्ट सब्जी | sem ki fali ki sabji kaise banaen

November 14, 2026


Last Updated:

Rajasthani Kale Munh Ki Phali sabzi Kaise banaye ghar par: राजस्थान की पारंपरिक काले मुंह की फली यानी सेम फली की सब्जी स्वाद में बेहद लाजवाब और बनाने में आसान होती है. भीलवाड़ा की दुर्गा देवी के अनुसार इसे घर के सामान्य मसालों जैसे जीरा, हींग, प्याज, अदरक-लहसुन और हल्दी-मिर्च के साथ धीमी आंच पर पकाकर तैयार किया जाता है. यह देसी सब्जी खासतौर पर बाजरे की रोटी, पराठे और सादी रोटी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है और झटपट तैयार हो जाती है.

ख़बरें फटाफट

Bhilwara: राजस्थान अपने पारंपरिक और देसी खानपान के लिए देशभर में एक खास पहचान रखता है. यहां के व्यंजनों का अनोखा स्वाद और उन्हें बनाने का देसी तरीका हर किसी को अपना दीवाना बना लेता है. राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में कई ऐसी मौसमी और पारंपरिक सब्जियां बनाई जाती हैं, जो स्वाद में बेहद लाजवाब होने के साथ-साथ बनाने में भी काफी आसान होती हैं. अगर आप भी रोजाना एक जैसी सब्जियां खाकर बोर हो चुके हैं और थाली में कुछ नया, चटपटा और देसी स्वाद शामिल करना चाहते हैं, तो राजस्थानी काले मुंह की फली की सब्जी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. इसे आम भाषा में सेम फली की सब्जी के नाम से भी जाना जाता है.

राजस्थान के गांवों में यह सब्जी सदियों से पारंपरिक तरीके से बनाई जाती रही है, लेकिन अपने खास स्वाद और पौष्टिक गुणों के कारण अब धीरे-धीरे शहरों की रसोई में भी इसे खूब पसंद किया जा रहा है. इस सब्जी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे तैयार करने के लिए किसी महंगे या बाहरी मसाले की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि घर में मौजूद सामान्य मसालों से ही यह झटपट बनकर तैयार हो जाती है. इसका देसी और चटपटा स्वाद गेहूं की रोटी, पराठे और खासतौर पर बाजरे की गरमा-गरम रोटी के साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है. इसे बनाने में बहुत अधिक समय या मेहनत भी नहीं लगती है.

आवश्यक सामग्री और शुरुआती तैयारी
भीलवाड़ा शहर के आरके कॉलोनी की रहने वाली दुर्गा देवी ने इस पारंपरिक व्यंजन को बनाने की बेहद सरल विधि साझा की है. उन्होंने बताया कि काले मुंह की फली की स्वादिष्ट सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले बाजार से ताजी और मुलायम सेम फली खरीदें. इसके बाद फलियों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें और उनके रेशे निकालते हुए छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके साथ ही तड़के के लिए बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, जीरा, हींग और रोजमर्रा के सूखे मसाले जैसे हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और ताजा हरा धनिया तैयार रखें.

राजस्थानी काले मुंह की फली बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप विधि
इस सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक कड़ाही रखें और उसमें आवश्यकतानुसार तेल डालकर गर्म करें. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तब इसमें जीरा और चुटकी भर हींग डालकर तड़का लगाएं. जीरा चटकने के बाद कड़ाही में बारीक कटा हुआ प्याज डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा होने तक भूनें. प्याज भुन जाने पर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और कटी हुई हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड के लिए पकाएं, ताकि इनका कच्चापन दूर हो जाए. अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर मसालों को अच्छी तरह भून लें.

धीमी आंच पर पकाने से आता है असली देसी स्वाद
मसालों से खुशबू आने लगे और तेल अलग होने लगे, तब कड़ाही में कटी हुई सेम फली डाल दें और करछी की मदद से सभी मसालों को फलियों के साथ अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद कड़ाही को ढक्कन से ढक दें और धीमी आंच पर फली को पकने दें. सब्जी को बीच-बीच में ढक्कन हटाकर चलाते रहें, ताकि मसाले तले में चिपकें नहीं. यदि जरूरत महसूस हो तो सब्जी में थोड़ा सा पानी छिड़क सकते हैं. जब फली अच्छी तरह गलकर नरम हो जाए और मसाले उसमें पूरी तरह रच-बस जाएं, तब ऊपर से गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिलाएं. दो मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें और इसे गरमा-गरम बाजरे की रोटी या पराठे के साथ परोसें.

authorimg
vicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X