Hyundai Bayon vs Skoda Kushaq: किस SUV को खरीदने में समझदारी? शोरूम पहुंचने से पहले जानिए
Hyundai Bayon vs Skoda Kushaq: कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में बायोन अब कुशाक को भी टक्कर देगी. हाल ही में लॉन्च हुई Hyundai Bayon की कीमत ₹9.99 लाख से शुरू होकर ₹18.15 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है, जबकि Skoda Kushaq ₹10.69 लाख से ₹19.19 लाख के बीच उपलब्ध है. Bayon को Venue और Creta के बीच पोजीशन किया गया है.
वहीं, Kushaq लंबे समय से स्टेबल मॉडल है और मजबूत परफॉर्मेंस के साथ यूरोपियन ड्राइविंग फील के लिए जानी जाती है. दोनों 5-सीटर पेट्रोल SUV हैं. कीमत में Bayon थोड़ी सस्ती है, लेकिन दोनों में फीचर्स, इंजन विकल्प और प्रैक्टिकैलिटी के अलग-अलग फायदे हैं. खरीदने से पहले इनकी डिजाइन, स्पेस, सेफ्टी, इंजन और माइलेज के बारे में जान लीजिए.
डिजाइन
Bayon का डिजाइन बोल्ड और मॉडर्न है. LED DRL, प्रोजेक्टर हेडलैम्प, 17 इंच अलॉय व्हील और पैनोरामिक सनरूफ (हायर वेरिएंट) के साथ के साथ इसे खरीदा जा सकता है. Kushaq का लुक ज्यादा क्लासिक और प्रीमियम है, जिसमें कनेक्टेड टेल-लैम्प और स्पोर्टी एलिमेंट्स हैं. Bayon थोड़ी चौड़ी (1810 मिमी) और ऊंची ग्राउंड क्लियरेंस (205 मिमी) वाली है, जबकि Kushaq का व्हीलबेस लंबा (2651 मिमी) है.
इंटीरियर और फीचर्स
Bayon में डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले, जेनरेटिव AI असिस्टेंट, वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay, वेंटिलेटेड सीट और Bose साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स टॉप वेरिएंट में मिलते हैं. बूट स्पेस 505 लीटर है. Kushaq में 10.1-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर, पैनोरामिक सनरूफ, वेंटिलेटेड और पावर्ड सीट्स के साथ रियर सीट मसाजर उपलब्ध हैं. बूट 385 लीटर है. दोनों में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और एंबिएंट लाइटिंग हैं.
सेफ्टी
दोनों में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड हैं. Bayon में ESC, हिल असिस्ट, TPMS और टॉप वेरिएंट में Level-2 ADAS (23 फीचर्स) मिलते हैं. Kushaq को Global NCAP में 5-स्टार रेटिंग मिली है और इसमें भी मजबूत सेफ्टी पैकेज है.
इंजन, परफॉर्मेंस और माइलेज
Bayon में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (115 PS, 144 Nm) 6-स्पीड मैनुअल या iVT के साथ आता है. क्लेम्ड माइलेज 18.6 kmpl है. Kushaq में 1.0 TSI (114 bhp, 178 Nm) और पावरफुल 1.5 TSI (150 PS, 250 Nm) उपलब्ध हैं. ट्रांसमिशन में मैनुअल, 8-स्पीड AT और 7-स्पीड DSG ऑप्शन हैं. माइलेज 18.72 से 19.66 kmpl तक है. Kushaq का टॉर्क बेहतर है और ये ओवरटेकिंग में मजबूत लगती है.
कुल मिलाकर Bayon फीचर्स, स्पेस और वैल्यू में आगे है, जबकि Kushaq परफॉर्मेंस और ड्राइविंग एक्सपीरियंस में बेहतर है. अपने बजट और जरूरत के हिसाब से आप इनमें से किसी एक SUV को चुन सकते हैं.
