बिहार:एटीएम से छह हजार रुपये निकालकर घर लौट रहा था किशोर, दूसरे दिन मिला शव – Teenager Murdered While Returning Home After Withdrawing Money From An Atm

पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे परिजन
October 29, 2026

पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे परिजन
भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र में घर से निकले 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। किशोर का शव बुधवार दोपहर करथ गांव स्थित बिरहर करहा के पास बरामद किया गया। मृतक के बाएं ललाट और भौंह के ऊपर जख्म के निशान मिले हैं। साथ ही उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी। परिजनों ने रुपये छीनने की नीयत से किशोर की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।
मृतक की पहचान तरारी थाना क्षेत्र के दुर्गपुर गांव निवासी सत्येंद्र सिंह उर्फ अलगू के 14 वर्षीय पुत्र मोहित राज के रूप में हुई है। वह आठवीं कक्षा का छात्र था। परिजनों के अनुसार, मोहित मंगलवार की शाम करीब सात बजे करथ गांव स्थित एटीएम से रुपये निकालने गया था। वहां से उसने छह हजार रुपये निकाले और घर लौट रहा था।
इसी दौरान गांव के दो युवकों द्वारा उसे एटीएम से रुपये निकालते हुए देखे जाने और उसका पीछा किए जाने की बात सामने आई है। मृतक के पिता सत्येंद्र सिंह उर्फ अलगू का आरोप है कि घर लौटने के दौरान कुछ युवकों ने रुपये छीनने की नीयत से उनके बेटे को पकड़ लिया और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को फेंक दिया गया। बुधवार दोपहर शव मिलने की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया।
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं।
इस संबंध में पीरो एसडीपीओ कन्हैया कुमार ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं और एफएसएल टीम की मदद भी ली गई है। पुलिस अन्य तकनीकी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
November 13, 2026
पटना सचिवालय डिजिटल विस्तार बिहार सरकार ने राज्य के 10 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया है। इनमें नौ जिलों के जिलाधिकारी शामिल हैं। सभी को अपर सचिव स्तर के ग्रेड में प्रोन्नत किया गया है। पदोन्नति पाने वालों में सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव भी शामिल हैं। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा निदेशक नितिन […]
November 13, 2026
छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए बक्सर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने गंगा नदी में लोगों के प्रवेश और नावों के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध 13 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक बक्सर अनुमंडल क्षेत्र के सभी गंगा घाटों पर लागू […]
November 13, 2026
भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बामपाली बांध के समीप गुरुवार शाम बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने दो युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी हवलदार हरेंद्र […]
