राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (एनसीपी-एससीपी) की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने दोनों एनसीपी गुटों के विलय को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके भाई अजित पवार के जीवित रहने तक दोनों गुटों के विलय पर चर्चा चल रही थी, लेकिन उनके निधन के बाद यह बातचीत पूरी तरह रुक गई।
शनिवार को एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, “जब तक मेरे भाई (अजित पवार) जीवित थे, तब तक दोनों गुटों के विलय पर चर्चा होती रही। जिस दिन वह हमें छोड़कर चले गए, उसी दिन इन चर्चाओं पर पूरी तरह विराम लग गया। उनका यह बयान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों के बीच विलय को लेकर चल रही चर्चाओं के संदर्भ में आया है। बता दें कि हाल ही में एनसीपी के कई नेताओं ने अमित शाह से मुलाकात की थी, जिसके बाद ऐसे कयास लग रहे थे कि दोनों गुटों का विलय हो सकता है।