डायबिटीज दुनियाभर में तेजी से बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। पहले इसे बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारी माना जाता था, लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। खराब खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी और जीवनशैली की गड़बड़ी ने इसके जोखिमों को काफी बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, अगर ब्लड शुगर लंबे समय तक कंट्रोल में न रहे तो किडनी, हार्ट और आंखों से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
आमतौर पर बार-बार पेशाब आना, बहुत प्यास लगना, अधिक भूख लगना और घाव भरने में देरी को डायबिटीज के लक्षण माना जाता है। हालांकि, इसके कुछ ऐसे संकेत भी हैं जिन पर अक्सर लोगों का ध्यान नहीं जाता। समय रहते इनकी पहचान करना जरूरी है।
2 of 5
डायबिटीज का खतरा
– फोटो : Freepik.com
डायबिटीज के बढ़ते खतरों को देखते हुए हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है। साल 2026-27 के लिए डायबिटीज डे का थीम है डायबिटीज पर शीघ्र कार्रवाई, इसका मुख्य उद्देश्य बीमारी की शुरुआती अवस्था में ही पहचान करना और जोखिम को कम करना है।
पहले जानिए डायबिटीज आखिर होती क्यों है?
डायबिटीज एक क्रॉनिक बीमारी है, जिसमें शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता या उत्पादित इंसुलिन का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल नहीं कर पाता।
- इंसुलिन अग्न्याशय से निकलने वाला हार्मोन है, जो खून में ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
- जब इंसुलिन की कमी होती है या शरीर में इंसुलिन रेसिस्टेंस विकसित हो जाता है, तो ग्लूकोज खून में जमा होने लगता है।
- लंबे समय तक ऐसा बने रहना शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है।
3 of 5
थकान-कमजोरी के कारण
– फोटो : Freepik.com
बिना ज्यादा काम किए आपको भी रहती है थकान और कमजोरी?
अगर पर्याप्त आराम करने के बावजूद आपको लगातार थकान और कमजोरी महसूस होती है तो इसे सामान्य थकावट समझकर नजरअंदाज न करें। डायबिटीज में खून में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है, लेकिन इंसुलिन की कमी या उसके सही तरीके से काम न करने के कारण कोशिकाएं इसका प्रभावी इस्तेमाल नहीं कर पातीं।
- इससे शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। कुछ लोगों में डायबिटीज के कारण नींद की गुणवत्ता भी प्रभावित हो सकती है, जिससे दिनभर थकान बनी रहती है।
4 of 5
आंखों में समस्या
– फोटो : Adobe Stock
कम दिखने की हो रही है समस्या?
बार-बार धुंधला दिखाई देना भी ब्लड शुगर बढ़ने का संकेत हो सकता है। ब्लड शुगर का स्तर अधिक होने से आंखों के लेंस में बदलाव आ जाता है, जिससे कुछ समय के लिए नजर धुंधली हो सकती है। वहीं, लंबे समय तक डायबिटीज कंट्रोल में न रहने पर रेटिना की रक्त वाहिकाएं क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। इस स्थिति को डायबिटिक रेटिनोपैथी कहते हैं।
- समय पर जांच और उपचार न मिलने पर नजर को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।
5 of 5
स्किन में ड्राईनेस की समस्या
– फोटो : Freepil.com
मुंह और त्वचा का बार-बार सूखना
अगर बार-बार प्यास लगती है और मुंह के साथ त्वचा भी सूखी महसूस होती है तो यह हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है। दरअसल, शरीर अतिरिक्त ग्लूकोज को पेशाब के जरिए बाहर निकालने की कोशिश करता है। इस प्रक्रिया में शरीर से अधिक मात्रा में पानी निकल सकता है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। इसके कारण मुंह सूखना, ज्यादा प्यास लगना और त्वचा में रूखापन महसूस हो सकता है।
- बार-बार पेशाब आने, ज्यादा प्यास लगने या बिना वजह वजन घटने जैसी समस्याओं के साथ अगर आपको इनमें से कोई लक्षण लगातार महसूस हो रहा है। ब्लड शुगर और HbA1c टेस्ट से डायबिटीज की जांच की जा सकती है।
————–
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।