शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सिरमौर

Sirmour News:महिलाओं के लिए दिसंबर में शुरू होगा निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम – Uco Beauty Parlar Training From December

November 14, 2026


नाहन (सिरमौर)। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) सिरमौर की ओर से दिसंबर में 35 दिवसीय निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। संस्थान के अनुसार प्रशिक्षण में 18 से 50 वर्ष तक की महिलाएं भाग ले सकती हैं। खास बात यह है कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों के रहने, खाने और प्रशिक्षण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की व्यवस्था भी संस्थान की ओर से निशुल्क की जाएगी। संकाय सदस्य मनीषा चौहान और तान्या भाटिया ने बताया कि 35 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को ब्यूटी एवं वेलनेस क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न व्यावहारिक जानकारियां दी जाएंगी। इसमें फेशियल, त्वचा की देखभाल, मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, हेयर कटिंग, हेयर कलरिंग, मेहंदी और नेल आर्ट जैसी विधाओं का प्रशिक्षण शामिल रहेगा। इसके अलावा महिलाओं को सैलून प्रबंधन, ग्राहक सेवा और व्यवसाय संचालन के गुर भी सिखाए जाएंगे। इससे प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाएं घर से ही ब्यूटी पार्लर का काम शुरू कर सकती हैं या अपने स्तर पर सैलून स्थापित कर आय का साधन विकसित कर सकती हैं।

प्रशिक्षण के लिए सीटें सीमित रखी गई हैं। इच्छुक महिलाएं आधार कार्ड, राशन कार्ड और शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र की छायाप्रति के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो जमा करवाकर आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए यूको आरसेटी सिरमौर, निकट गवर्नमेंट आईटीआई, शिमला रोड नाहन में सोमवार से शनिवार सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। ——

—संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X