शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अनूपनगर में दर्दनाक हादसा:मछली पकड़ने गए ग्रामीण की तालाब में डूबने से मौत, सिंघाड़े के पौधों में फंसा शव – Anuppur: Man Drowns While Fishing, Gets Entangled In Water Chestnut Plants; Sdrf Recovers Body In 15 Minutes
अनूपपुर

अनूपनगर में दर्दनाक हादसा:मछली पकड़ने गए ग्रामीण की तालाब में डूबने से मौत, सिंघाड़े के पौधों में फंसा शव – Anuppur: Man Drowns While Fishing, Gets Entangled In Water Chestnut Plants; Sdrf Recovers Body In 15 Minutes

November 14, 2026


Anuppur: Man Drowns While Fishing, Gets Entangled in Water Chestnut Plants; SDRF Recovers Body in 15 Minutes

रेस्क्यू करते एसडीआरएफ की टीम

विस्तार

जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सकोला के भर्राटोला में शुक्रवार को तालाब में डूबने से करीब 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक मछली पकड़ने के लिए तालाब गया था। आशंका है कि मछली पकड़ने के दौरान बंसी में फंसी मछली निकालने के लिए वह पानी में उतरा और सिंघाड़े के पौधों में उलझ गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाश के लिए एसडीआरएफ की मदद मांगी। रेस्क्यू टीम ने करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

मृतक की पहचान मैकू भरिया पिता चरकू भरिया, निवासी भर्राटोला, ग्राम पंचायत सकोला के रूप में हुई है। मृतक के भाई ने भालूमाड़ा थाने में घटना की सूचना दी। उसके अनुसार मैकू शुक्रवार सुबह घर से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित तालाब में मछली पकड़ने गया था। दोपहर करीब 12:30 से 1 बजे के बीच उसके डूबने की आशंका जताई गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तालाब गहरा होने और उसमें सिंघाड़े की फसल लगी होने के कारण शव की तलाश में परेशानी आ रही थी। ऐसे में पुलिस ने जिला मुख्यालय अनूपपुर से SDRF की रेस्क्यू टीम की मदद मांगी।

ये भी पढ़ें: इंदौर: दिव्यांग बच्चों के बीच जीतू पटवारी ने मनाई दीपावली, खुद भोजन परोसा; स्वच्छता रैंकिंग पर महापौर को घेरा

स्टेट कमांड सेंटर भोपाल से दोपहर 1:50 बजे सूचना मिलने के बाद प्लाटून कमांडर राम नरेश भवेदी के नेतृत्व में तीन SDRF और चार होमगार्ड जवानों की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। करीब 85 किलोमीटर की दूरी तय कर टीम मौके पर पहुंची। दोपहर 3:30 बजे रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया और करीब 15 मिनट बाद 3:45 बजे मैकू का शव तालाब से बाहर निकाल लिया गया। SDRF प्रभारी राम नरेश भवेदी के अनुसार मैकू रोज की तरह शुक्रवार सुबह बंसी लेकर तालाब में मछली पकड़ने पहुंचा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बंसी में मछली फंसने के बाद वह उसे निकालने के लिए पानी में उतरा होगा। इस दौरान वह सिंघाड़े के पौधों में उलझ गया और बाहर नहीं निकल सका।

बताया गया कि घटना के समय मैकू का एक साथी भी उसे बचाने के लिए तालाब में उतरा था। उसने मैकू का हाथ पकड़कर बाहर खींचने की कोशिश की, लेकिन सिंघाड़े के पौधों में फंसे होने के कारण वह उसे निकाल नहीं सका। साथी को भी खुद के डूबने का खतरा महसूस हुआ, जिसके बाद वह बाहर निकल आया। मैकू का शव तालाब के किनारे से करीब 7 से 8 मीटर दूर सिंघाड़े के पौधों में उलझा हुआ मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X