शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुज़फ़्फ़रनगर

Muzaffarnagar News:नहीं सुधर रही हवा की सेहत, वायु प्रदूषण से परेशानी – Air Quality Is Not Improving; Air Pollution Remains A Problem

November 14, 2026


मुजफ्फरनगर। धीरे-धीरे ठंड बढने लगी है। सुबह के समय आसमान में कोहरा छा रहा है। ऐसे हालात में वायु प्रदूषण भी लोगों को परेशान कर रहा है। दीवाली के बाद से वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के पार चल रहा है। शुक्रवार को एक्यूआई 228 रिकॉर्ड किया गया। हालांकि बुढ़ाना मोड़ स्थित मॉनिटरिंग स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 190 और नई मंडी क्षेत्र में 273 रहा।

वायु प्रदूषण का ग्राफ धीरे-धीरे ऊपर उठ रहा है। ठंड बढ़ने से हवा में प्रदूषक तत्वों का फैलाव लोगों की सेहत को प्रभावित कर रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ने के कारण एलर्जी पीड़ित मरीजों को कई प्रकार की दिक्कत हो रही है। जबकि सांस और अस्थमा रोगियों के सामने भी समस्या आ रही है।

स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.योगेन्द्र त्रिखा ने बताया कि ओपीडी में सांस और अस्थमा रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसे में मरीजों की शिकायत है कि सुबह और शाम के समय सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और गले में खराश परेशान कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X