शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सहारनपुर

Saharanpur News:जनगणना में स्वगणना सुविधा का उपयोग करें नागरिक – Citizens Should Use The Self-enumeration Facility For The Census

November 14, 2026


सहारनपुर। नगर जनगणना अधिकारी/अपर नगर आयुक्त मृत्युंजय ने जनगणना-2027 के लिए शहर के लोगों से स्व-गणना सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है। स्वगणना 16 से 30 नवंबर तक होगी।

उन्होंने जनगणना करने वाले प्रगणकों से भी जनगणना के दौरान प्रवासी श्रमिकों, किरायेदारों, वरिष्ठ नागरिकों, दूरस्था बस्तियों में रहने वाले तथा अकेले रहने वाले लोगों तक भी पहुंच बनाकर जनगणना में उनकी भागीदारी तय करने को कहा है। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण की जनगणना में 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना होगी। एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे।

उन्होंने बताया कि स्वगणना के लिए अधिकारिक पोर्टल https //se.census.gov.in का भी उपयोग कर सकते हैं। स्वगणना पूरी करने के बाद प्राप्त पहचान संख्या (एसई आईडी) सुरक्षित रखें और प्रगणक के घर आने पर उन्हें उपलब्ध कराएं। इससे सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह स्वयं के अलावा आस पास के लोगों तथा परिचितों को भी जनगणना-2027 में भागीदारी के लिए प्रेरित करें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X