राजस्थान:कोटा में सर्राफा कारोबारी की हत्या का आरोपी साला गिरफ्तार, कटार बरामद – Kota Jeweller Murder Case Brother In Law Arrested Weapon Recovered

प्रतीकात्मक तस्वीर
November 14, 2026

प्रतीकात्मक तस्वीर
दादाबाड़ी थाना क्षेत्र स्थित भारत विकास परिषद अस्पताल में सर्राफा कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी साले को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई कटार भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर है और उससे पूछताछ जारी है।
अस्पताल के प्रतीक्षालय में हमला
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि 12 नवंबर को सर्राफा कारोबारी मौलिक जैन अपनी पत्नी रुचिका जैन के साथ अपनी सास से मिलने अस्पताल गए थे। इस दौरान दोनों आईसीयू के सामने बने प्रतीक्षालय में बैठे हुए थे। सुबह करीब 10 बजे रुचिका का भाई कपिल जैन अचानक वहां पहुंचा और उसने मौलिक जैन के सीने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में मौलिक जैन गंभीर रूप से घायल हो गए।
इलाज के दौरान किया मृत घोषित
गंभीर रूप से घायल मौलिक जैन को तत्काल भारत विकास परिषद अस्पताल के आपातकालीन विभाग में ले जाया गया। वहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कोटा हार्ट अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी रुचिका जैन ने दादाबाड़ी थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और जांच आरंभ की।
यह भी पढ़ें: राजस्थान पंचायत चुनाव: चौथे और अंतिम चरण का मतदान शुरू, 25 जिलों के ग्रामीण इलाकों में वोटिंग जारी
पुलिस टीम ने आरोपी कपिल जैन को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कटार भी जब्त कर ली है। पुलिस अब हत्या के पीछे छिपे कारणों, आपसी विवाद तथा अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।
November 13, 2026
सीएचसी परिसर में नर्स के बेटे ने की आत्महत्या विस्तार शहर के जेके लोन अस्पताल में कार्यरत ईसीजी टेक्नीशियन सतीश कुमार ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना दोपहर करीब 12:30 बजे के आसपास घटी। सतीश द्वारा यह कदम उठाए जाने के बाद परिजन उनका शव लेकर सीधे जेके […]
November 12, 2026
अब तक 11 प्रसूताओं की मौत विस्तार सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूताओं की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोटा में एक बार फिर एक प्रसूता की मौत ने सरकारी अस्पतालों की चिकित्सा व्यवस्था और अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार सामने आ रहे इन […]
November 12, 2026
सिजेरियन के बाद प्रसूता की मौत विस्तार कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं की बिगड़ती तबीयत के मामले लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। एक के बाद एक सामने आ रहे मामलों ने गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। ताजा मामला एक बार फिर […]
