शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गलती से गलत ईमेल सेंड हो गया? जानें कैसे जीमेल का ‘अंडू टाइमर’ बढ़ाकर बचा सकता है आपकी बड़ी गलती – Sent The Wrong Email By Mistake Know How Increasing Gmail’s ‘undo Timer’ Can Save You From A Big Blunder
यूटिलिटी

November 14, 2026

Gmail Undo Send Settings: ऑफिस के काम से लेकर निजी कम्युनिकेशन तक आज के डिजिटल दौर में जीमेल का इस्तेमाल दुनिया भर में करोड़ों लोगों द्वारा किया जाता है। कई बार ऐसा होता है कि हम जल्दबाजी में किसी को ईमेल भेज देते हैं और ‘सेंड’ बटन पर क्लिक करते ही तुरंत एहसास होता है कि उसमें कोई बड़ी गलती छूट गई है या अटैचमेंट जोड़ना ही भूल गए हैं।

ऐसी स्थिति में अक्सर लोगों के माथे पर पसीना आ जाता है कि अब क्या होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गूगल के इस लोकप्रिय ईमेल प्लेटफॉर्म पर एक ऐसा शानदार फीचर मौजूद है, जो आपकी इस बड़ी गलती को चुटकियों में सुधार सकता है। इसके लिए आपको जीमेल के ‘अंडू टाइमर’ की सही सेटिंग के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। आइए बहुत ही सरल भाषा में जानते हैं कि इस टाइमर को कैसे बढ़ाया जा सकता है।

Sent the Wrong Email by Mistake Know How Increasing Gmail’s 'Undo Timer' Can Save You From a Big Blunder

अंडू बटन क्या काम करता है?
– फोटो : FREEPIK

अंडू बटन क्या काम करता है?

  • जैसे ही आप जीमेल पर किसी को ईमेल भेजते हैं, स्क्रीन के नीचे बाएं कोने में तुरंत एक छोटा सा ‘Undo’ (वापस लें) विकल्प दिखाई देता है।
  • इस बटन की मदद से आप तुरंत भेजे गए मैसेज को रोक सकते हैं, लेकिन डिफॉल्ट रूप से यह समय सीमा मात्र पांच सेकंड की होती है।
Sent the Wrong Email by Mistake Know How Increasing Gmail’s 'Undo Timer' Can Save You From a Big Blunder

टाइमर को कैसे बढ़ाएं?
– फोटो : FREEPIK

टाइमर को कैसे बढ़ाएं?

  • इस पांच सेकंड के बेहद कम समय को बढ़ाने के लिए आपको अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर जीमेल खोलकर सेटिंग्स में जाना होगा।
  • वहां ‘सी जोर्सेटिंग्स’ पर क्लिक करने के बाद ‘जनरल’ टैब में आपको ‘अंडू सेंड’ का विकल्प मिल जाएगा, जहां से समय सीमा को आसानी से बदला जा सकता है।
Sent the Wrong Email by Mistake Know How Increasing Gmail’s 'Undo Timer' Can Save You From a Big Blunder

कितना समय सेट करें?
– फोटो : FREEPIK

कितना समय सेट करें?

  • जीमेल की सेटिंग्स में आपको अंडू सेंड के समय के लिए 5, 10, 20 और अधिकतम 30 सेकंड तक का विकल्प चुनने की सुविधा मिलती है।
  • अपनी सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमेशा इस टाइमर को बढ़ाकर पूरे 30 सेकंड पर सेट कर लेना सबसे समझदारी भरा कदम होता है।
Sent the Wrong Email by Mistake Know How Increasing Gmail’s 'Undo Timer' Can Save You From a Big Blunder

Gmail Tips
– फोटो : FREEPIK

बदलाव को कैसे सेव करें?

  • टाइमिंग को 30 सेकंड पर सेट करने के बाद पेज को थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और ‘सेव चेंजेस’ बटन पर क्लिक कर दें।
  • यह छोटी सी सेटिंग करने के बाद भविष्य में कभी भी गलत ईमेल भेजने पर आपको आधे मिनट का पर्याप्त समय मिल जाएगा।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X