शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जम्मू-कश्मीर:डोडा में चार घंटे के भीतर भूकंप के तीन झटके, 3.8 रही तीव्रता, सीधी रेखा में रहे केंद्र – Jammu And Kashmir Earth Trembles As Three Earthquake Tremors Hit Doda Within Four Hours Magnitude Recorded At
ब्रेकिंग न्यूज़

जम्मू-कश्मीर:डोडा में चार घंटे के भीतर भूकंप के तीन झटके, 3.8 रही तीव्रता, सीधी रेखा में रहे केंद्र – Jammu And Kashmir Earth Trembles As Three Earthquake Tremors Hit Doda Within Four Hours Magnitude Recorded At

November 14, 2026


Jammu and Kashmir Earth trembles as three earthquake tremors hit Doda within four hours magnitude recorded at

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार को चार घंटे के भीतर तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। तीनों भूकंपों के केंद्र लगभग पूर्व-पश्चिम दिशा में एक सीधी रेखा में रहे हैं। इनके बीच का कुल क्षेत्र करीब 11.5 किलोमीटर तक फैला है।

तीनों भूकंप महज चार घंटे 38 मिनट के भीतर दर्ज किए गए। इनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर क्रमशः 2.7, 3.8 और 2.9 रही। भूकंप के केंद्र जमीन से पांच से दस किलोमीटर की गहराई में दर्ज किए गए हैं। इनमें सबसे तेज 3.8 तीव्रता का भूकंप महज पांच किलोमीटर की गहराई पर आया।

भूकंप के केंद्रों का सीमित भौगोलिक दायरे में लगभग एक सीध में होना खास बनाता है। डोडा-किश्तवाड़ क्षेत्र पहले से ही भूगर्भीय दृष्टि से संवेदनशील और जटिल संरचना वाला इलाका माना जाता है। इस क्षेत्र में वर्ष 2013 में 5.7 तीव्रता का किश्तवाड़ और वर्ष 2023 में 5.4 तीव्रता का भूकंप डोडा में आ चुका है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X