शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अनूपपुर में दिल दहला देने वाली घटना:पिता ने तीन साल की बेटी को पिलाया जहर, इलाज के दौरान मौत; खुद भी पिया – Father Mixed Poison In Water And Gave It To His Three-year-old Daughter, Who Died During Treatment
अनूपपुर

अनूपपुर में दिल दहला देने वाली घटना:पिता ने तीन साल की बेटी को पिलाया जहर, इलाज के दौरान मौत; खुद भी पिया – Father Mixed Poison In Water And Gave It To His Three-year-old Daughter, Who Died During Treatment

November 14, 2026


अनूपपुर जैतहरी थाना क्षेत्र के ग्राम गौरेला में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी ही तीन वर्षीय मासूम बेटी को पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। करीब 24 घंटे तक चले उपचार के बाद शुक्रवार शाम 7 बजे बच्ची की मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद पिता ने भी घर में कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, मोहित सिंह गोंड निवासी केकरपानी की पत्नी सुशीला सिंह गोंड दीपावली से पहले धान की कटाई के लिए अपने मायके गई थी। 12 नवंबर की शाम मोहित बिना किसी को सूचना दिए करीब दो किलोमीटर दूर स्थित अपने ससुराल ग्राम गौरेला पहुंचा। यहां उसने अपनी तीन वर्षीय बेटी रुचिका सिंह गोंड से पीने के लिए पानी मांगा। बताया जा रहा है कि पानी पीने के बाद उसने उसी पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर बेटी को भी पिला दिया।

पढ़ें: इंदौर में सड़क पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष: रॉन्ग साइड से आ रहे युवकों ने किया चाकू से हमला, एक गिरफ्तार

शाम करीब 6 बजे बच्ची की नानी सुमित्रा बाई सिंह घर पहुंचीं तो बच्ची ने उन्हें बताया कि पापा ने उसे दवाई पिलाई है। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद रात करीब 9 बजे उसे जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में करीब 24 घंटे तक उपचार चलने के बावजूद शुक्रवार शाम 7 बजे बच्ची ने दम तोड़ दिया।

बेटी की मौत के बाद उसके बड़े पिता नेमू सिंह रात करीब 10 बजे घर पहुंचे और मोहित को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उस पर बच्ची को जहर पिलाने का आरोप लगा रहे हैं और अब पुलिस कार्रवाई हो सकती है। यह सुनने के बाद मोहित अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। परिजनों और ग्रामीणों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

रात करीब 1 बजे मोहित ने खुद दरवाजा खोला और जमीन पर गिरते हुए बताया कि उसने भी जहर पी लिया है। इसके बाद परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। शनिवार दोपहर मायके और ससुराल पक्ष के परिजनों के पहुंचने के बाद जिला अस्पताल स्थित पुलिस सहायता केंद्र ने उनके बयान दर्ज किए। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X