शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कठुआ

Kathua News:वाहन 50 फीट गहरी खाई में गिरा, सभी सवार सुरक्षित – Jammu And Kashmir News

November 14, 2026


बडोला गांव के पास हुआ हादसा, वाहन में 10 लोग थे सवार

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलावर। उपमंडल बिलावर के मशैडी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में 10 लोग सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई।

जानकारी के अनुसार इको वाहन मशैडी से बिलावर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बडोला गांव के पास चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X