शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:पाकिस्तान के कट्टरपंथी से संपर्क के संकेत, छात्र शाहिद की 10 पन्नों की चैटिंग ने बढ़ाई चिंता – Purnia Anti-terror Probe: Security Agencies Arrest Bca Student Shahid Akhtar For Sharing Sensitive
पूर्णिया

बिहार:पाकिस्तान के कट्टरपंथी से संपर्क के संकेत, छात्र शाहिद की 10 पन्नों की चैटिंग ने बढ़ाई चिंता – Purnia Anti-terror Probe: Security Agencies Arrest Bca Student Shahid Akhtar For Sharing Sensitive

November 14, 2026


पूर्णिया में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और पुलिस के हत्थे चढ़े संदिग्ध छात्र शाहिद अख्तर के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियों की जांच में उसकी सोशल मीडिया चैटिंग में अयोध्या के राम मंदिर का जिक्र और उसके विध्वंस से जुड़ी एक आपत्तिजनक तस्वीर मिलने की बात सामने आई है।

इसके अलावा, चैटिंग के दौरान आतंकी वेशभूषा में एक व्यक्ति और एके-47 जैसे खतरनाक हथियारों की तस्वीरें भी साझा की गई थीं। सुरक्षा एजेंसियों ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स से करीब 10 पन्नों की संदिग्ध चैटिंग का प्रिंटआउट निकाला है।

जांच में यह बात सामने आई है कि संदिग्ध शाहिद अख्तर केवल साधारण व्हाट्सएप तक ही सीमित नहीं था, बल्कि अपनी कथित देशविरोधी गतिविधियों को छिपाने के लिए उसने कई आधुनिक और सुरक्षित माने जाने वाले ऐप्स का सहारा लिया था। वह व्हाट्सएप के साथ-साथ डिस्कॉर्ड, सिग्नल और इंस्टाग्राम के जरिए लगातार संदिग्ध चैटिंग कर रहा था और भड़काऊ तस्वीरें व आपत्तिजनक सामग्री साझा कर रहा था।

सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस ने डिजिटल सबूत मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल, एजेंसियां उसके पूरे नेटवर्क, फंडिंग के स्रोतों और अन्य संदिग्ध सहयोगियों की तलाश में सघन छापेमारी कर रही हैं।

गौरतलब है कि पूर्णिया शहर के मधुबनी थाना क्षेत्र अंतर्गत काली प्रसाद टोला निवासी शमीम अख्तर के पुत्र शाहिद अख्तर को 10 नवंबर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया था। 23 वर्षीय शाहिद पूर्णिया कॉलेज से बीसीए की पढ़ाई कर रहा है।

ये भी पढ़ें- छठ महापर्व: खरना आज, पूजा का समय और सही विधान भी जानें; छठा मइया की उपासना कब करना अच्छा?

उसके जब्त किए गए मोबाइल फोन और लैपटॉप की तकनीकी जांच से कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। उसके डिवाइस से पाकिस्तान स्थित कट्टरपंथी अली इमाम कादरी के साथ लगातार चैटिंग और संपर्क के सबूत मिले हैं। इसके अतिरिक्त, हैदराबाद के मोहम्मद उस्मान और पश्चिम बंगाल के बादशाह नामक संदिग्धों के साथ भी उसके संपर्क के तार जुड़े होने की बात सामने आई है।

इस हाई-प्रोफाइल मामले को लेकर पूर्णिया सदर के एसडीपीओ-1 अभिनव परासर ने बताया कि संदिग्ध शाहिद अख्तर से जुड़े हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X