Kotdwar News:बैंक अधिकारी ने चार विद्यार्थियों को दी साइकिल – Bank Official Gave Bicycles To Four Students
कोटद्वार। राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में बाल दिवस पर चार विद्यार्थियों को साइकिल भेंट की गईं। शिक्षक संतोष सिंह नेगी ने बताया कि साइकिलें मूल रूप से कोटद्वार निवासी और बैंक ऑफ बड़ौदा दिल्ली में ज्वाइंट मैनेजर विनीता शंखवार ने उपलब्ध कराई हैं। विनीता ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बच्चों को साइकिल देने की पहल की।
प्रधानाचार्य मुकेश रावत ने विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान कीं। उन्होंने विनीता शंखवार का आभार जताते हुए कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के लिए प्रोत्साहित करने का यह सराहनीय प्रयास है। साइकिल पाने वालों में जीजीआईसी लालपानी की कक्षा नौ की प्रियांशी, राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार की कक्षा छह की पावनी भाटिया और त्रिवेंद्र तथा कक्षा आठ के आदित्य शामिल रहे। इस दौरान मनमोहन चौहान, डा. पद्मेश बुड़ाकोटी, संजय रावत और जेपी भारद्वाज भी मौजूद रहे। संवाद
