शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शिक्षकों का सम्मान और अधिकारों की रक्षा मेरी प्राथमिकता :लाल बिहारी यादव – Respecting Teachers And Protecting Their Rights Is My Priority: Lal Bihari Yadav
बलिया

शिक्षकों का सम्मान और अधिकारों की रक्षा मेरी प्राथमिकता :लाल बिहारी यादव – Respecting Teachers And Protecting Their Rights Is My Priority: Lal Bihari Yadav

November 14, 2026


Respecting teachers and protecting their rights is my priority: Lal Bihari Yadav

नगर पंचायत नगरा स्थित एक मैरिज हॉल में नवनिर्वाचित एमएलसी लाल बिहारी यादव का स्वागत करते ​शिक्ष

नगरा (बलिया)। शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित एमएलसी लाल बिहारी यादव का शुक्रवार को नगर पंचायत नगरा स्थित एक मैरिज हॉल में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान शिक्षक संघ के पदाधिकारियों, शिक्षकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए एमएलसी ने कहा कि शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिक्षकों की आवाज सदन तक पहुंचाने के लिए वह हमेशा संघर्ष करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाने और पुरानी पेंशन बहाल करने की घोषणा की जाएगी। शिक्षक केवल बच्चों को शिक्षा देने का काम नहीं करते, बल्कि देश और समाज के भविष्य का निर्माण भी करते हैं। ऐसे में उनकी समस्याओं का समाधान और उन्हें सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने अपने निर्वाचन में सहयोग और समर्थन देने वाले शिक्षकों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया।

शिक्षकों की एकजुटता को बताया जीत का आधार-समारोह में वक्ताओं ने लाल बिहारी यादव के निर्वाचन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे शिक्षक एकता की जीत बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि एमएलसी शिक्षकों के अधिकारों और समस्याओं को सदन में मजबूती से उठाएंगे। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य, जिला महासचिव बीरबल राम, नीरज सिंह गुड्डू, विनय प्रकाश आंचल, रामगोविंद प्रजापति, लहरी सिंह, बृजेश कुमार यादव, रामदरश यादव, जयप्रकाश यादव, आदित्य गर्ग, संतोष राम आदि रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X