Basti News:ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार बच्चों में निमोनिया का खतरा – The Dual Impact Of Cold And Pollution Increases The Risk Of Pneumonia In Children

जिला अस्पताल पैथालॉजी में ब्लड सैंपल कलेक्शन करते कर्मी संवाद
November 14, 2026

जिला अस्पताल पैथालॉजी में ब्लड सैंपल कलेक्शन करते कर्मी संवाद
बस्ती। मौसम में उतार-चढ़ाव और बढ़ते प्रदूषण का असर बच्चों की सेहत पर पड़ने लगा है। ठंड बढ़ने के साथ छोटे बच्चों में ब्रोंकियोलाइटिस और निमोनिया का खतरा बढ़ रहा है। जिला अस्पताल की बाल रोग ओपीडी में पहुंचने वाले करीब 40 से 50 प्रतिशत बच्चे सांस संबंधी दिक्कतों से पीड़ित हैं। हालत गंभीर होने पर रोजाना दो से चार बच्चों को इमरजेंसी में भर्ती करना पड़ रहा है। एक साल से कम उम्र के शिशुओं को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि ब्रोंकियोलाइटिस फेफड़ों की छोटी श्वसन नलियों में सूजन और बलगम जमा होने से होने वाला संक्रमण है। इसका प्रमुख कारण रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस (आरएसवी) है। यह संक्रमण आमतौर पर दो साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करता है। शुरुआत में नाक बहना, नाक बंद होना और हल्का बुखार जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। बाद में खांसी, तेज सांस चलने और छाती में घरघराहट की समस्या हो सकती है। एक साल से कम उम्र के बच्चों में संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है। ओपीडी में अभी 140 से 150 बच्चे आ रहे, पहले 120 से 130 बच्चे थे।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज शुक्ला ने बताया कि ज्यादातर बच्चे उचित देखभाल से ठीक हो जाते हैं। अभिभावक बच्चों को नियमित रूप से स्तनपान कराते रहें और जरूरत के अनुसार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बार-बार दूध पिलाएं। नाक बंद होने पर चिकित्सक की सलाह से सलाइन ड्रॉप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। बिना डॉक्टर की सलाह के खांसी की दवा और एंटीबायोटिक देने से बचें। बच्चों को सर्दी-जुकाम से पीड़ित लोगों से दूर रखें और उन्हें छूने से पहले हाथ साफ करें।
डॉ. रामललित चौधरी ने बताया कि प्रदूषण और तापमान में गिरावट के कारण बच्चों में सांस संबंधी शिकायतें बढ़ी हैं। सर्दी-जुकाम के बाद कुछ बच्चे निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के पीआईसीयू में इस समय बुखार, निमोनिया और दस्त से पीड़ित पांच बच्चे भर्ती हैं, जबकि चिल्ड्रेन वार्ड में सामान्य बीमारियों से पीड़ित 21 बच्चे भर्ती हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल के ओपीडी में 976 मरीज आए, जिनका उपचार हुआ।
November 14, 2026
बस्ती। मंडल में बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए इस वित्तीय वर्ष में 145 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पूर्वांचल बिजली वितरण निगम ने अतिरिक्त बिजनेस प्लान तैयार किया है। उपकेंद्रों के निर्माण से लेकर लाइन को मजबूत करने, ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाने और नए वितरण ट्रांसफार्मर लगाने तक के 4138 कार्य कराए जाएंगे। जोन के […]
November 14, 2026
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री संवाद पुरानी बस्ती। छठ पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ के आगे रेलवे की व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हो रही हैं। बस्ती रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को यात्रियों का भारी दबाव रहा। कन्फर्म टिकट होने के बावजूद कई यात्रियों को ट्रेनों में बैठने की जगह नहीं […]
November 13, 2026
बस्ती। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पदनाम में बदलाव, सेवा नियमावली में संशोधन और पदों के पुनर्गठन सहित विभिन्न मांगों को उठाया। ज्ञापन में फार्मासिस्ट का पदनाम फार्मेसी अधिकारी और चीफ फार्मासिस्ट का पदनाम चीफ फार्मेसी अधिकारी करने की मांग की गई। विशेष कार्याधिकारी फार्मेसी का पदनाम […]
