छठ पूजा के दौरान ज्यादातर नियमित ट्रेनों में नो रूम होने के बाद टिकट बुकिंग बंद हो गई है। कई विशेष ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। ऐसे में रेलवे ने अप-डाउन 12 विशेष ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।
मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 04014-13 आनंद विहार-लोहक बाजार विशेष ट्रेन में 14 से 24 नवंबर तक स्लीपर श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। 04028-27 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन में 17 से 21 नवंबर तक, 04668-67 अमृतसर-बरौनी विशेष ट्रेन में 22 से 24 नवंबर तक स्लीपर श्रेणी के एक-एक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
04616 फिरोजपुर-पटना विशेष गाड़ी में 17 नवंबर को एसी तृतीय श्रेणी के दो और 04615 पटना-फिरोजपुर विशेष ट्रेन में 18 नवंबर को एसी तृतीय श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। 04640-39 छेहरटा-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी में 16 व 17 नवंबर को एसी तृतीय श्रेणी का एक-एक कोच व 14624-23 छेहरटा-वाराणसी एक्सप्रेस में 19 नवंबर तक एसी तृतीय श्रेणी का एक-एक कोच लगाया जाएगा।