शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अमृतसर में बीएसएफ-पुलिस की कार्रवाई:सीमा पार से नशा-हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, हेरोइन और पिस्तौल बरामद – Bsf-police Operation In Amritsar Attempt To Smuggle Drugs And Weapons From Across Border Foiled
अमृतसर

अमृतसर में बीएसएफ-पुलिस की कार्रवाई:सीमा पार से नशा-हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, हेरोइन और पिस्तौल बरामद – Bsf-police Operation In Amritsar Attempt To Smuggle Drugs And Weapons From Across Border Foiled

November 14, 2026


BSF-police operation in Amritsar Attempt to smuggle drugs and weapons from across border foiled

बीएसएफ
– फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारत-पाकिस्तान सीमा के रास्ते नशे और हथियारों की तस्करी की तीन कोशिशों को सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम किया है।

पहले मामले में बीएसएफ की डी कंपनी की टीम ने पुलमोरां सीमा चौकी के पास कार्रवाई करते हुए 1 किलो 504 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसके साथ तीन पिस्तौल, पांच मैगजीन, 96 कारतूस और एक खाली खोल भी मिला। बीएसएफ अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

दूसरे मामले में थाना घरिंडा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिये हथियारों की खेप मंगवाई गई है। यह खेप जीटी रोड से गांव घरिंडा जाने वाले रास्ते के पास खेतों में पड़ी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और एक पिस्तौल मैगजीन सहित बरामद की। पुलिस ने हथियार को कब्जे में ले लिया है और अज्ञात लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

तीसरे मामले में बीएसएफ की डी कंपनी के कमांडर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि सीमा क्षेत्र से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल और नशीले पदार्थ का पैकेट बरामद किया गया है। पैकेट का वजन 5 किलो 570 ग्राम था। जांच के दौरान इसमें से 10 छोटे पैकेट मिले, जिनमें हेरोइन भरी हुई थी। इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर दोबारा वजन करने पर पैकिंग सहित 4 किलो 984 ग्राम हेरोइन मिली। मौके से स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X