शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल की बागवानी पर मंडराया संकट:चार क्वारंटीन सेंटरों से 3.13 लाख पौधे आयात, रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग – Himachal Horticulture Crisis Quarantine Centres Imported Plants Record
शिमला

हिमाचल की बागवानी पर मंडराया संकट:चार क्वारंटीन सेंटरों से 3.13 लाख पौधे आयात, रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग – Himachal Horticulture Crisis Quarantine Centres Imported Plants Record

November 14, 2026


himachal horticulture crisis quarantine centres imported plants record

हिमाचल की बागवानी पर मंडराया संकट
– फोटो : एआई।

विस्तार

प्रदेश में विदेशी फलदार पौधों के आयात और क्वारंटीन व्यवस्था की खामियों से बागवानी पर संकट गहराने की आशंका है। वर्ष 2024-25 के दौरान प्रदेश के चार स्वीकृत पोस्ट एंट्री क्वारंटीन सेंटरों से 3,13,825 फलदार पौधे आयात किए गए। इतनी बड़ी संख्या में पौधों के आयात के बावजूद उनके निरीक्षण, प्रयोगशाला जांच और क्वारंटीन प्रक्रिया का पूरा रिकॉर्ड सार्वजनिक नहीं होने से बागवान चिंतित हैं। बागवान संगठनों का कहना है कि नौणी विश्वविद्यालय के पादप रोग विज्ञान विभाग के दस्तावेजों के अनुसार वर्ष 2024-25 में नालागढ़ सेंटर से 1.75 लाख, जुब्बल से 78,225, बजौरा (कुल्लू) से 50 हजार और नेरवा से 10,600 पौधे आयात किए गए। 

संगठनों ने इन आंकड़ों और मौके की वास्तविक स्थिति के मिलान के साथ ही चारों सेंटरों में आए पौधों का रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग उठाई है। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान की संबंधित नर्सरियों व क्वारंटीन केंद्रों की कार्यप्रणाली भी जांच के दायरे में लाने की मांग की गई है। नौणी विवि के विशेषज्ञों के साथ संयुक्त जांच और प्रत्येक खेप के मूल देश, नर्सरी पंजीकरण व प्रयोगशाला जांच का रिकॉर्ड सार्वजनिक करने पर जोर दिया है।

प्रगतिशील बागवानों का आरोप है कि आयातित पौधों की गुणवत्ता के नाम पर लगातार धोखा हो रहा है। नौणी विश्वविद्यालय की बैठकों में कई बार मुद्दा उठने और वर्ष 2017 में तत्कालीन उद्यान निदेशक कार्यालय के बाहर धरने के बावजूद व्यवस्था में पारदर्शिता नहीं आ पाई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X