शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दिल्ली:बुराड़ी इलाके में एक महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, सिर पर पत्थर से किए थे कई वार – Accused In The Murder Of A Woman In The Burari Area Arrested
दिल्ली एनसीआर

दिल्ली:बुराड़ी इलाके में एक महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, सिर पर पत्थर से किए थे कई वार – Accused In The Murder Of A Woman In The Burari Area Arrested

November 14, 2026


Accused in the murder of a woman in the Burari area arrested

हत्या

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी इलाके में महिला की हत्या करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामना आया है कि आरोपी ने महिला के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी और इसी दौरान उसकी हत्या कर दी थी। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बुराड़ी इलाके में एक महिला की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने महिला के सिर पर कई बार पत्थर से वार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह गलत इरादे से महिला के पास गया था और फिर उसकी हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की आगे की जांच चल रही है।

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, 7/11 की रात को यह हत्या तब हुई जब पीड़िता नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ी थी। 36 वर्षीय आरोपी प्रमोद रात के समय वहां से गुजर रहा था, तभी उसने पीड़िता को उठाया और पास के एक खाली प्लॉट में ले गया। पीड़िता ने उसे छूने और एक तरफ ले जाने का विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट की और उसकी हत्या कर दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X