शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:लखनऊ में डेंगू मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार, अफसरों का दावा पंद्रह दिन अभी अहम – Dengue Cases In Lucknow Cross The 1,000 Mark; Officials State That The Next Fifteen Days Are Critical.
लखनऊ

यूपी:लखनऊ में डेंगू मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार, अफसरों का दावा पंद्रह दिन अभी अहम – Dengue Cases In Lucknow Cross The 1,000 Mark; Officials State That The Next Fifteen Days Are Critical.

November 14, 2026


Dengue cases in Lucknow cross the 1,000 mark; officials state that the next fifteen days are critical.

– फोटो : Freepik.com

विस्तार

राजधानी लखनऊ में डेंगू मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया है। सितंबर के अंत में हुई अधिक बारिश को इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है। जगह-जगह जमे पानी में मच्छरों का लार्वा पनपने से बीमारी का खतरा बढ़ा है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि जनवरी से अब तक 1,005 मरीज सामने आ चुके हैं। डेंगू के लिहाज से अभी 15 दिन अहम हैं।

गोमतीनगर, इंदिरानगर, अलीगंज, वृंदावन कॉलोनी जैसी पॉश कॉलोनी में इस बार डेंगू के मामले अधिक आए हैं। इन इलाकों में कुल मरीजों में से आधे से अधिक मरीज यहीं मिले हैं। वहीं, बीमारी के लिहाज से बेहद संवदेनशील इलाके फैजुल्लागंज व खदरा में आठ से 10 मामले ही सामने आए है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटी लार्वा छिड़काव और जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो सका। सितंबर में ही 500 से अधिक लोग डेंगू की चपेट में आए। राहत की बात यह है कि बीमारी से किसी ने जान नहीं गंवाई। वहीं, लगभग 15 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

डॉक्टरों ने बताया डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है। घरों में रखे कूलर, गमले, पानी की टंकियों, पुराने टायर और कबाड़ में जमा पानी मच्छरों के प्रजनन का कारण बनता है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि बीते साल भी नवंबर तक करीब एक हजार मामले रिपोर्ट किए गए थे। उन्होंने लोगों से घरों में पानी न जमा होने देने की अपील की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X