शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छठ पूजा 2026:हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगी इन रंगों की कांच की चूड़ियां ,सोलह श्रृंगार में करें शामिल – Chhath Puja 2026 Trendy Glass Bangles Designs To Elevate Your Festive
फैशन

छठ पूजा 2026:हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगी इन रंगों की कांच की चूड़ियां ,सोलह श्रृंगार में करें शामिल – Chhath Puja 2026 Trendy Glass Bangles Designs To Elevate Your Festive

November 14, 2026


Chhath Puja 2026 Trendy Glass Bangles Designs: छठ महापर्व की तैयारियों में महिलाएं पारंपरिक परिधान से लेकर सोलह श्रृंगार तक हर चीज का खास ख्याल रखती हैं। इस दौरान साड़ी, सिंदूर, बिंदी और गहनों के साथ चूड़ियां भी सुहागिनों के श्रृंगार का महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं। रंग-बिरंगी और आकर्षक डिजाइनों वाली चूड़ियां पारंपरिक लुक की खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं। ऐसे में अगर आप भी छठ पूजा पर अपने श्रृंगार को खास बनाना चाहती हैं, तो यहां दिए गए चूड़ियों के खूबसूरत सेट डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं। इनसे मिलता-जुलता सेट पहनकर आप अपने लुक को और आकर्षक बना सकती हैं।

Chhath puja 2026 trendy glass bangles designs to elevate your festive

रंग-बिरंगा चूड़ी सेट
– फोटो : @rajasthanichooda

कश्मीरी चूड़ियां

अगर आप छठ पूजा पर अपने पारंपरिक आउटफिट को थोड़ा रंगीन और आकर्षक लुक देना चाहती हैं, तो घुंघरू वाली चूड़ियों का यह डिजाइन अच्छा विकल्प हो सकता है। कांच की रंग-बिरंगी चूड़ियों के साथ घुंघरू वाले बैंगल्स का कॉम्बिनेशन इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। यह न सिर्फ हाथों की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि आपके पारंपरिक लुक को भी खास बना सकता है।

Chhath puja 2026 trendy glass bangles designs to elevate your festive

रजवाड़ी चूड़ा सेट
– फोटो : @rajasthanichooda

रजवाड़ी चूड़ा

छठ महापर्व पर इस तरह का रजवाड़ी चूड़ा डिजाइन आपके पारंपरिक श्रृंगार को खास बना सकता है। इसे पहनने से न सिर्फ हाथों की खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि आपके पूरे लुक में भी रॉयल टच नजर आएगा।

Chhath puja 2026 trendy glass bangles designs to elevate your festive

कांच की प्लेन चूड़ियां
– फोटो : @rajasthanichooda

कांच की प्लेन चूड़ियां

बाजार में इन दिनों अलग-अलग डिजाइन और लटकन वाली चूड़ियों के कई विकल्प मौजूद हैं। हालांकि, सादी कांच की चूड़ियों की खूबसूरती आज भी महिलाओं के बीच खास पसंद की जाती है। अगर आप भी सादगी भरा लुक पसंद करती हैं, तो इस तरह के रंग-बिरंगे चूड़ी सेट का चुनाव कर सकती हैं। इसके बीच में लगी गोल्डन डिटेलिंग वाली चूड़ियां पूरे सेट को आकर्षक बनाने के साथ फेस्टिव टच भी दे रही हैं।

Chhath puja 2026 trendy glass bangles designs to elevate your festive

रंग-बिरंगी वेलवेट चूड़ियां
– फोटो : @rajasthanichooda

वेलवेट चूड़ियां

छठ महापर्व पर रंग-बिरंगी वेलवेट चूड़ियों का यह डिजाइन आपके पारंपरिक लुक को खास बना सकता है। इसके साथ साइड में लटकन वाले कंगन जोड़ने से सेट को हैवी और आकर्षक लुक मिल रहा है। हालांकि, अगर आप हल्का और सिंपल श्रृंगार पसंद करती हैं, तो कंगन को स्किप करके सिर्फ वेलवेट चूड़ियां भी पहन सकती हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X