शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सिरमौर

Sirmour News:अपना परिवार सुखी परिवार योजना की सूची पर पंचायतों में होगी जनसमीक्षा – All Gram Panchyat Sabha From 16 To 18 Nov

November 14, 2026


-16 से 18 नवंबर तक पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएं

-अपात्र परिवारों को सूची से बाहर करने के लिए पंचायतों में रखी जाएगी समेकित सूची, कोरम की नहीं होगी आवश्यकता

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत किए गए सर्वेक्षण की अंतिम सूची के पुनः सत्यापन के लिए जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 16 से 18 नवंबर तक विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन ग्राम सभाओं में योजना के तहत चिह्नित परिवारों की सूची सार्वजनिक रूप से रखकर उसकी समीक्षा की जाएगी, ताकि किसी भी अपात्र परिवार का नाम सूची में शामिल न रहे।

सिरमौर की उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत सर्वेक्षण के सभी नौ चरणों में चिह्नित परिवारों की डेटा एंट्री का कार्य पूरा हो चुका है। अब इन परिवारों की सूची का अंतिम बार सत्यापन किया जाना है।

उपायुक्त ने बताया कि विशेष ग्राम सभाओं में संबंधित पंचायतों की समेकित सूची लोगों के समक्ष रखी जाएगी, ताकि ग्रामीण सूची पर चर्चा कर सकें और उसकी जनसमीक्षा की जा सके। इसके अलावा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इन सूचियों को संबंधित ग्राम पंचायतों के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन के लिए कोरम पूरा होना अनिवार्य नहीं होगा। उपायुक्त ने सभी खंड विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत प्रधानों और पंचायत सचिवों को निर्धारित तिथियों के अनुसार ग्राम सभाएं आयोजित करने तथा स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।————–

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X