शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दावा :पराली जलाने के मामले 80% घटे
हालात : जिले की हवा 8 दिन से जहरीली – Claim Stubble Burning Incidents Have Dropped By Reality Pollution Persists, Air Has Been Toxic For Eight Days
फतेहाबाद

दावा :पराली जलाने के मामले 80% घटे हालात : जिले की हवा 8 दिन से जहरीली – Claim Stubble Burning Incidents Have Dropped By Reality Pollution Persists, Air Has Been Toxic For Eight Days

November 14, 2026


फतेहाबाद। जिले में प्रदूषण से राहत मिलने के बजाय लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। आठ दिन बीतने के बावजूद वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ है और एक्यूआई 338 तक पहुंच गया है।

जहरीली हवा अब लोगों के स्वास्थ्य पर असर डालने लगी है। किसी को गले में खराश और दर्द की शिकायत है तो किसी को सांस लेने में परेशानी हो रही है। हालात यह हैं कि ईएनटी की ओपीडी में गले के उपचार के लिए मरीज पहुंच रहे हैं।

अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। दूसरी ओर प्रशासन का दावा है कि पराली जलाने के मामलों में पिछले वर्षों के मुकाबले 70 से 80 फीसदी तक कमी है। हालांकि हालात ये है कि बावजूद प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। वीरवार को पराली जलाने के दो और नए मामले सामने आए। इनमें भूना और रतिया क्षेत्र का कलोठा गांव है।

ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. जयप्रकाश के अनुसार प्रदूषण के कारण लोगों के गले पर असर पड़ रहा है। गले में खराश और संक्रमण जैसी शिकायतें लेकर मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि जरूरी काम से बाहर निकलें तो मास्क लगाकर ही निकलें।

इसके साथ ही गर्म पानी से गरारे करें और गले की साफ-सफाई का ध्यान रखें। छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा के अनुसार प्रदूषण के कारण अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

——————

रात में पराली को लगा रहे आग

हरसेक की लोकेशन के अनुसार जिले में अब तक पराली जलाने के 14 मामले सामने आ चुके हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि गेहूं की बिजाई के लिए समय कम होने के चलते कुछ किसान रात के समय खेतों में पराली जला रहे हैं। जाखल, टोहाना, कुलां और रतिया क्षेत्र में ऐसी घटनाएं अधिक सामने आई हैं। हालांकि पिछले वर्षों की तुलना में पराली जलाने की घटनाओं में 70 से 80 फीसदी तक कमी दर्ज की गई है लेकिन प्रदूषण से राहत नहीं मिल पा रही।

—————

45 लाख की स्मॉग गन से छिड़काव, फिर भी हवा खराब

प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नगर परिषद की ओर से शुक्रवार को शहर में एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव करवाया गया। नगर परिषद ने 45 लाख रुपये की लागत से स्मॉग गन खरीदी है। इसके जरिये धूल के कणों को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बावजूद एक्यूआई 300 से ऊपर बना हुआ है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि पराली जलाने की घटनाओं में भारी कमी और नगर परिषद के प्रयासों के बावजूद शहर की हवा साफ क्यों नहीं हो पा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X