शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भिवानी के गांव कायला में पारिवारिक विवाद:युवक पर किया तलवारों से जानलेवा हमला, पहले घर से बाहर बुलाया – Family Dispute In Kayla Village, Bhiwani: Young Man Subjected To A Life-threatening Attack With Swords
भिवानी

भिवानी के गांव कायला में पारिवारिक विवाद:युवक पर किया तलवारों से जानलेवा हमला, पहले घर से बाहर बुलाया – Family Dispute In Kayla Village, Bhiwani: Young Man Subjected To A Life-threatening Attack With Swords

November 14, 2026


Family dispute in Kayla village, Bhiwani: Young man subjected to a life-threatening attack with swords

सांकेतिक फोटो
ग्राफिक्स

विस्तार

गांव कायला में शुक्रवार देर रात करीब दस बजे घर के बाहर एक युवक पर पारिवारिक विवाद के चलते तलवारों से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं सदर पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची।

गांव कायला निवासी 30 वर्षीय जोनी को परिवार के ही कुछ लोगों ने शुक्रवार देर रात करीब दस बजे घर के बाहर बुलाया और फिर उस पर तलवार से हमला कर दिया। तलवार उसके मुंह व पेट पर लगी हैं, जिससे उसके शरीर पर गंभीर घाव बने हैं। लहूलुहान हालत में जोनी को परिजन जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मगर परिजन उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। मामला पारिवारिक रंजिश का है। इसको लेकर पहले भी झगड़ा हो चुका है। फिलहाल सदर पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X