Hapur News:बस स्टैंड की जमीन पर अतिक्रमण, मॉडल परिसर का प्रस्ताव फाइलों में – Encroachment On Bus Stand Land; Proposal For A Model Complex Remains Stuck In Files

पिलखुवा स्थित परिवहन निगम का बस अड्डा।संवाद
November 14, 2026

पिलखुवा स्थित परिवहन निगम का बस अड्डा।संवाद
पिलखुवा। चंडी मंदिर के निकट बस स्टैंड के लिए निर्धारित जमीन यात्रियों को सुविधा देने के बजाय घरेलू उपयोग और अतिक्रमण की चपेट में है। दूसरी ओर नगर पालिका की बोर्ड बैठक में मॉडल परिसर बनाने का प्रस्ताव भी पास हो चुका है। इसके बावजूद निर्धारित स्थल की मौजूदा स्थिति बस सुविधा के दावों पर सवाल खड़े कर रही है।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम और नगर पालिका ने कुछ समय पहले संयुक्त रूप से यहां बस स्टैंड विकसित करने की घोषणा की थी। उद्देश्य था कि यात्रियों को नगर में ही निगम की बसें मिलें और उन्हें आवागमन में परेशानी न हो। लेकिन निर्धारित जमीन पर आज भी बस स्टैंड जैसी व्यवस्था दिखाई नहीं देती। स्थानीय लोगों के अनुसार, स्थल का इस्तेमाल घरेलू कार्यों में हो रहा है। ऐसे में बस संचालन की योजना और मॉडल परिसर का प्रस्ताव दोनों ही जमीन पर बदलाव का इंतजार कर रहे हैं। नगर पालिका की 31 अक्तूबर को हुई बोर्ड बैठक में इसी बस अड्डे पर मॉडल परिसर बनाने का प्रस्ताव पास किया गया था। इसके बाद सवाल यह है कि प्रस्ताव पारित होने के बाद जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर निर्माण की दिशा में कब कदम उठेंगे। स्थानीय निवासी संजय का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के नाम पर जमीन निर्धारित हुई थी, लेकिन इसका लाभ नहीं मिल रहा। पहले अतिक्रमण हटाकर बस स्टैंड की व्यवस्था शुरू होनी चाहिए।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि निर्धारित बस स्टैंड की स्थिति की जानकारी लेकर जांच कराई जाएगी। स्थल पर अतिक्रमण और उपयोग की स्थिति स्पष्ट होने पर संबंधित विभाग से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ईओ इंद्रपाल सिंह ने बताया कि 31 अक्तूबर की बोर्ड बैठक में बस अड्डे पर मॉडल परिसर बनाने का प्रस्ताव पास हो चुका है। प्रस्ताव के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
November 14, 2026
सिंभावली। चीनी मिल के भविष्य पर मंडरा रहे संकट के बीच कर्मचारियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। मिल का संचालन शुरू कराने और आगामी पेराई सत्र 2026-27 के लिए पर्याप्त गन्ना आवंटित कराने की मांग को लेकर कर्मचारियों का धरना शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि मिल […]
November 14, 2026
कार्तिक पूर्णिमा गढ़ गंगा मेले की तैयारियों को परखने के लिए शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेला स्थल पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले यहां लगे स्टॉल देखे। इसके बाद गंगा तट पर पहुंचकर आरती की। अमरोहा और हापुड़ जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल से […]
November 14, 2026
जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद हापुड़। त्योहारों बाद फुल ओपीडी के पहले दिन शुक्रवार को जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पर्चा काउंटर, ओपीडी कक्ष, दवा वितरण केंद्र और पैथोलॉजी लैब के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। मरीजों को […]
