शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hapur News:ओपीडी खुलते ही अस्पतालों में उमड़े मरीज, परामर्श के लिए दो घंटे इंतजार – Patients Throng Hospitals As Soon As Opds Open; Two-hour Wait For Consultations
हापुड़

Hapur News:ओपीडी खुलते ही अस्पतालों में उमड़े मरीज, परामर्श के लिए दो घंटे इंतजार – Patients Throng Hospitals As Soon As Opds Open; Two-hour Wait For Consultations

November 14, 2026


Patients throng hospitals as soon as OPDs open; two-hour wait for consultations

जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद

हापुड़। त्योहारों बाद फुल ओपीडी के पहले दिन शुक्रवार को जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पर्चा काउंटर, ओपीडी कक्ष, दवा वितरण केंद्र और पैथोलॉजी लैब के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। मरीजों को पर्चा बनवाने में करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जबकि चिकित्सक से महज आधे मिनट के परामर्श के लिए भी दो घंटे तक लाइन में खड़े रहना पड़ा।

सीएचसी की ओपीडी में रिकॉर्ड 1932 मरीज उपचार कराने पहुंचे, जबकि जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या 1600 के पार रही। अस्पतालों में सबसे अधिक वायरल बुखार, खांसी और नजले से पीडि़त मरीज पहुंचे। सरकारी अस्पतालों में 243 नेत्र रोगियों ने भी उपचार कराया।

इसके अलावा 546 मरीज वायरल बुखार और 697 मरीज खांसी व नजले की शिकायत लेकर पहुंचे। बच्चों में वायरल बुखार का असर अधिक देखने को मिला। कई अभिभावक बुखार और खांसी से पीडि़त बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे।

मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण चिकित्सकों के कक्षों के बाहर भीड़ लगी रही। पैथोलॉजी लैब में रक्त जांच कराने वालों की लंबी कतारें रहीं। वहीं, दवा वितरण केंद्र पर भी मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। भीड़ के चलते बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष परेशानी हुई।

सीएमओ डॉ. किशोर आहूजा ने बताया कि वातावरण में प्रदूषण बढ़ने से सेहत के प्रति और अधिक सावधान होने जरूरत है। समस्या होने पर सरकारी अस्पतालों में परामर्श लें। चिकित्सकों को भी निर्देशित कर दिया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X