शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गोहत्या पर लगे पूर्ण प्रतिबंध :स्वामी पूर्णानंदपुरी – There Should Be A Complete Ban On Cow Slaughter
हाथरस

गोहत्या पर लगे पूर्ण प्रतिबंध :स्वामी पूर्णानंदपुरी – There Should Be A Complete Ban On Cow Slaughter

November 14, 2026


There should be a complete ban on cow slaughter

गो हत्या बंद हो अभियान में शपथ लेते गो भक्त।
– फोटो : samvad

गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर संतों और गोभक्तों ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को कस्बे के एक गेस्ट हाउस में गो सम्मान आह्वान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश में गो सम्मान अभियान का दायित्व संभाल रहे अलीगढ़ के स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने कहा कि 14 दिसंबर को लाखों गोभक्त लखनऊ पहुंचकर सरकार से गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने की मांग करेंगे। यदि मांग पूरी नहीं हुई तो संत दिल्ली में बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि 2029 तक गोहत्या बंद नहीं हुई तो भारत को खंड-खंड होने से कोई नहीं रोक सकता। गोभक्त अब गोमाता पर हो रहे अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह ने लोगों से हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की। उपस्थित गोभक्तों ने गोमाता के सम्मान और संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर साध्वी श्यामाजी, गौरव शास्त्री, शैलेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार राघव, पंकज महाजन, किशनवीर यादव, वैभव वार्ष्णेय, भोलू, मुकुल गुप्ता, अमन गुप्ता, चेतन शर्मा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X