शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रुहेलखंड का मिनी कुंभ:गंगा तट पर अब्दुल्ला खां ने शुरू कराया था मेला ककोड़ा, पांच सौ साल पुराना है इतिहास – Budaun Kakoda Mela History Link Nawab Abdullah Khan
बदायूं

रुहेलखंड का मिनी कुंभ:गंगा तट पर अब्दुल्ला खां ने शुरू कराया था मेला ककोड़ा, पांच सौ साल पुराना है इतिहास – Budaun Kakoda Mela History Link Nawab Abdullah Khan

November 14, 2026


Budaun Kakoda Mela history link Nawab Abdullah Khan

मेला ककोड़ा

विस्तार

बदायूं के कादरचौक इलाके में गंगा की रेती पर लगने वाला मेला ककोड़ा केवल धार्मिक आस्था का ही केंद्र नहीं, बल्कि इतिहास, लोकविश्वास, वीरता और संघर्ष की अनूठी गाथा भी अपने भीतर समेटे हुए है। पांच सौ साल से अधिक पुरानी परंपरा वाले इस मेले की पहचान ककोड़ देवी मंदिर से जुड़ी उस किंवदंती से भी है, जिसमें देवी ने रुहेलाओं से युद्ध कर अपने कबंध से शत्रुओं को परास्त किया था। मंदिर में आज भी देवी का सिर और धड़ अलग-अलग स्थापित हैं। इतिहास के अनुसार, यह मेला नवाब अब्दुल्ला ने शुरू कराया था। रुहेलखंड में इसे मिनी कुंभ कहा जाता है। 

मान्यता है कि मंदिर परिसर में विशाल बरगद के नीचे दबे प्राचीन कुएं में रुहेलाओं के युद्ध के अस्त्र-शस्त्र मौजूद हैं। इसी ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत के बीच इस वर्ष 17 नवंबर को झंडी पूजन के साथ मिनी कुंभ मेले का शुभारंभ होगा। 24 नवंबर को मुख्य स्नान पर लाखों श्रद्धालुओं और कल्पवासियों के पहुंचने की संभावना है।

रुहेलखंड में वर्चस्व को लेकर हुआ था संघर्ष 

ककोड़ देवी मंदिर के महंत धर्मगिरि ने बताया कि करीब पांच सौ साल पहले रुहेलखंड में वर्चस्व को लेकर संघर्ष हुआ था। बाहरी रुहेला सरदारों ने नवाब अब्दुल्ला पर चढ़ाई कर दी थी। इसी दौरान देवी मंदिर को नष्ट करने का प्रयास भी किया गया था। उन्होंने बताया कि लोककथा के अनुसार, संकट के समय देवी प्रकट हुईं और रुहेलाओं से युद्ध किया था।

युद्ध के दौरान देवी का सिर धड़ से अलग हो गया, लेकिन उनका कबंध यानी सिरविहीन धड़ युद्ध करता रहा। देवी ने रुहेलाओं को परास्त कर क्षेत्र की रक्षा की थी। यह घटना ककोड़ देवी मंदिर की सबसे प्रसिद्ध मान्यताओं में शामिल है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X