कोटा:ईसीजी टेक्नीशियन की आत्महत्या मामले में तीन अधिकारियों पर एफआईआर, प्रशासनिक पदों से भी हटाए गए – Kota Ecg Technician Suicide Case Three Jk Lon Hospital Officials Fir

जेके लोन अस्पताल पर लगे लापरवाही के आरोप
November 14, 2026

जेके लोन अस्पताल पर लगे लापरवाही के आरोप
जेके लोन अस्पताल में कार्यरत ईसीजी टेक्नीशियन सतीश कुमार की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने अस्पताल के तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर आपराधिक मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद शनिवार को मेडिकल बोर्ड ने परिजनों की मौजूदगी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया। इससे पूर्व, शुक्रवार को परिजनों ने तीनों नामजद अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने और निष्पक्ष जांच का आश्वासन देने के बाद ही स्वजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए।
सुसाइड नोट में मानसिक प्रताड़ना का खुलासा
सतीश कुमार ने आत्महत्या से पूर्व लिखे सुसाइड नोट में अस्पताल के अधिकारियों पर गंभीर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए। उन्होंने लिखा कि अधिकारी उनसे लगातार 13 दिनों तक जबरन ड्यूटी करवा रहे थे। जब उन्होंने लगातार काम करने का विरोध जताया, तो अधिकारियों ने उनकी नौकरी खराब करने की धमकी दी। सतीश ने अस्पताल की अधीक्षक डॉ. निर्मला शर्मा से भी शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने राहत देने के बजाय नौकरी करने अथवा काम छोड़ने की बात कही। सतीश ने सुसाइड नोट में पत्नी पूजा से माफी मांगते हुए बच्चों की देखरेख करने की बात कही और तीनों दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग उठाई।
पुलिस ने अधिकारियों पर किया मामला दर्ज
रेलवे कॉलोनी थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट और सुसाइड नोट में दर्ज तथ्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले में जेके लोन अस्पताल की अधीक्षक डॉ. निर्मला शर्मा, नर्सिंग अधीक्षक मोहनलाल बैरवा और नवीन शर्मा को नामजद किया है। शुक्रवार देर रात तक मुकदमा दर्ज न होने के कारण परिजनों ने शव के पोस्टमार्टम से मना कर दिया था। तब पुलिस ने तीनों के विरुद्ध प्रकरण पंजीकृत किया, तब शनिवार को मेडिकल बोर्ड की देखरेख में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।
मेडिकल कॉलेज ने प्रशासनिक पदों से हटाया
कोटा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. नीलेश जैन ने तीनों अधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों से हटा दिया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. निर्मला शर्मा तथा नर्सिंग अधीक्षक नवीन शर्मा और मोहनलाल बैरवा से उनके पद वापस ले लिए। डॉ. अमित जोशी को जेके लोन अस्पताल का नया अधीक्षक नियुक्त किया है। नर्सिंग अधीक्षक का प्रभार बद्री मीणा और बिरधीलाल मीणा को सौंपा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
November 14, 2026
मेडिकल कॉलेज में एक और प्रसूता ने तोड़ा दम विस्तार कोटा। सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चिकित्सा व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। अब एक और प्रसूता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। बारां जिले से गंभीर हालत में फूलाबाई मेहता […]
November 14, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर विस्तार दादाबाड़ी थाना क्षेत्र स्थित भारत विकास परिषद अस्पताल में सर्राफा कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी साले को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई कटार भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर है और उससे पूछताछ […]
November 13, 2026
सीएचसी परिसर में नर्स के बेटे ने की आत्महत्या विस्तार शहर के जेके लोन अस्पताल में कार्यरत ईसीजी टेक्नीशियन सतीश कुमार ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना दोपहर करीब 12:30 बजे के आसपास घटी। सतीश द्वारा यह कदम उठाए जाने के बाद परिजन उनका शव लेकर सीधे जेके […]
