इंदिरापुरम। वसुंधरा कॉलोनी निवासी नितिन शर्मा के घर से लाखों के आभूषण चोरी हो गए। पीड़ित ने अपने ही घरेलू सहायक पर चोरी का संदेह जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि हाथरस के नवीपुर कलां निवासी राहुल प्रजापति करीब 10 वर्षों से उनके घर में काम करता आ रहा है। एक महीने पहले उनके घर से आभूषण चोरी हो गए। उन्हें राहुल प्रजापति पर संदेह है। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस चोरी हुए आभूषणों और कर्मचारी से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।