शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sirmour News:निबंध लेखन में वंशिका शर्मा ने हासिल किया पहला स्थान – Quiz Pratiyogita In Sarnha College
सिरमौर

Sirmour News:निबंध लेखन में वंशिका शर्मा ने हासिल किया पहला स्थान – Quiz Pratiyogita In Sarnha College

November 14, 2026


-सराहां कॉलेज में निर्वाचन क्षेत्र स्तरीय प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिता आयोजित

– दोनों विजेता जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय सराहां में 12 नवंबर को इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के तत्वावधान में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तरीय प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों, आईटीआई और स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 29 और निबंध लेखन में 33 विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। इसमें राजकीय महाविद्यालय सराहां के आयुष सिंह ने प्रश्नोत्तरी में चौथा स्थान हासिल किया, जबकि वंशिका शर्मा ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

कार्यक्रम में एसडीएम सराहां डॉ. प्रियंका चंद्रा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेताओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता पंजीकरण और मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. दिनेश कुमार ने किया, जबकि डॉ. राजन कौशल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल में डॉ. राजन कौशल, प्रो. दिनेश कुमार और डॉ. मोल्लम डोलमा शामिल रहे।———–

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X