Jind News:बंद घर से चोरों ने सोने-चांदी के जेवर उड़ाए – Thieves Made Off With Gold And Silver Jewellery From A
जींद। भारत नगर की गली नंबर एक में परिवार की गैरमौजूदगी में चोरों ने मकान से सोने-चांदी के जेवरात तथा 10 से 12 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
भारत नगर निवासी मनोज ने एफआईआर में बताया कि 11 नवंबर को वह परिवार सहित किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। 12 नवंबर की सुबह करीब सात बजे जब वह घर लौटा तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर उसकी पत्नी का करीब एक तोले का सोने का मंगलसूत्र, आधे तोले के सोने के झुमके, चांदी की पाजेब, बेटे का चांदी का कड़ा और बच्चों के चांद-सूरज और घुंघरू गायब मिले। इसके अलावा करीब 100 ग्राम पुरानी चांदी और 10 से 12 हजार रुपये की नकदी भी नहीं मिली। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
