शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महेंद्रगढ़-नारनौल

Mahendragarh-narnaul News:पहलवान की पुण्यतिथि ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि – Villagers Pay Tribute On The Wrestler’s Death Anniversary

November 14, 2026


कनीना। गांव दौंगड़ा अहीर में शनिवार को देवकरण पहलवान की पुण्यतिथि पर उनके पुत्रों की ओर से हवन का आयोजन किया गया। इसमें गांव और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने आहुतियां डालकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके सामाजिक योगदान, जनसेवा और समाज सुधार के कार्यों को याद किया गया। ग्रामीण महेंद्र सिंह, नवीन, राजेंद्र और दिनेश ने बताया कि देवकरण पहलवान अपने समय के अच्छे पहलवान होने के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे। उन्होंने सादगीपूर्ण जीवन जीते हुए सामाजिक समरसता और स्वच्छ विचारों को प्राथमिकता दी। वे महाशय बलबीर सिंह के साथ मिलकर समाज में फैली कुरीतियों और बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाते रहे। उन्होंने कहा कि देवकरण पहलवान का सादगीपूर्ण जीवन, समाज के प्रति समर्पण और कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष आज भी प्रेरणा देता है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X