शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)

Hamirpur (himachal) News:सिटी में आज – In The City Today

November 14, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)

Updated Sun, 15 Nov 2026 12:38 AM IST

आज के कार्यक्रम

प्रतियोगिता:

खेल मैदान अणु में सुबह नौ बजे 10वीं राज्य स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा।

जनसमस्याएं:

बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक अपने निवास स्थान भकरेड़ी में जनसमस्याएं सुनेंगे।

जागरूकता कार्यक्रम:

जनजातीय गौरव पखवाड़े के तहत डाडू में पूर्वाह्न 11 बजे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

धार्मिक आयोजन:

जाहू बाजार में आयोजित शिव पुराण कथा में कथा व्यास संजय शर्मा शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाएंगे।

काम की बात:

सड़क बंद:

मरम्मत कार्य के चलते सुजानपुर-चरोट-चौरी सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूर्णतया: बंद रहेगी।इस दौरान वाहन चालक सुजानपुर-पटलांदर सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X