रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अयोध्या

Ayodhya News:कैफियत एक्सप्रेस के ठहराव से मिलेगी राहत – Stoppage Of Kaifiyat Express Will Provide Relief

November 14, 2026


गोसाईगंज। कैफियत एक्सप्रेस के गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में परिवहन, बिजली, चिकित्सा सहित अन्य जनसुविधाओं का विस्तार होने से लोगों को सहूलियत मिलेगी। कैफियत एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित कराने और क्षेत्र में जनसुविधाएं उपलब्ध कराने में नगर पंचायत सभासद आरती जायसवाल का भी अहम योगदान रहा है।

शुक्रवार को गोसाईगंज स्थित पैलेस में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि श्रावस्ती के सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने कहा कि गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर कैफियत एक्सप्रेस का ठहराव क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरा कदम है। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सभासद आरती जायसवाल ने कहा कि गोसाईगंज बाजार और क्षेत्र की जनता का हित उनके लिए सर्वोपरि है। समारोह में व्यापारी नेता ध्रुव कसौधन, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामसागर वर्मा, गोपीनाथ, अनिल कुमार, हेमंत आदि मौजूद रहे। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X