रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Prayagraj News:पार्किंसन रोग और मानसिक रोगों पर हुई गहन चर्चा – An In-depth Discussion On Parkinson’s Disease And Mental Illness
प्रयागराज

Prayagraj News:पार्किंसन रोग और मानसिक रोगों पर हुई गहन चर्चा – An In-depth Discussion On Parkinson’s Disease And Mental Illness

November 14, 2026


ब्रेन में होने वाले इन्फेक्शन को मेलियोइडोसिस रोग कहा जाता है। यह द ग्रेट मिमिकर यानी ऐसा संक्रमण है जो कई अन्य बीमारियों, विशेष रूप से टीबी (तपेदिक) जैसा दिखाई देता है। ऐसे में अधिकांश मामलों की इस दुर्लभ रोग की पहचान नहीं हो पाती। यह एक जानलेवा संक्रमण है।

यह जानकारी यूपी-यूके न्यूरोकॉन-2026 के दूसरे दिन इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) के कन्वेंशन सेंटर में दिल्ली एम्स अस्पताल के डॉ. संजीव कुमार भोई ने दी। इस दौरान पार्किंसन रोग और मानसिक रोगों पर गहन चर्चा हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस अरिंदम सिन्हा मौजूद रहे। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज गुप्ता ने शुरुआती सत्रों में माइग्रेन के नए उपचार, पार्किंसन रोग के विविध लक्षण और न्यूरो-रिहैबिलिटेशन पर विचार रखे गए। पीनियल ट्यूमर, मेनिंगियोमा ब्रेन ट्यूमर तथा सिर की चोट में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका पर भी महत्वपूर्ण व्याख्यान हुए।

जिसमें पार्किंसन रोग के विविध लक्षणों पर भी चर्चा हुई। गर्दन में स्पेसर और इम्प्लांट के चयन पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी। न्यूरो-रिहैबिलिटेशन के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। इन सत्रों में रवी उनीयाल, निखिल मोदी, नवनीत कुमार सिंह, अरविंद कुमार अग्रवाल, रमाकांत यादव और अंकुर बजाज ने अपने विचार प्रस्तुत किए। पीनियल ट्यूमर, मेनिंगियोमा ब्रेन ट्यूमर और सिर की चोट में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका पर भी व्याख्यान दिए गए।

सम्मेलन में न्यूनतम चीरे से एन्यूरिज्म सर्जरी पर प्रस्तुतियां दी गईं। क्रॉनिक सबड्यूरल हेमेटोमा और स्कल बेस मेनिंगियोमा पर भी चर्चा हुई। दूरबीन से रीढ़ की सर्जरी की तकनीकों पर विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए। न्यूरोलॉजी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबरनाइफ रेडियोसर्जरी और ब्रैकियल प्लेक्सस सर्जरी जैसे विषयों को भी कवर किया गया।

डॉ. किशोर चौधरी, डॉ. संजीव कुमार भोई, डॉ. हेमराज बूधू, डॉ. अचल शर्मा, डॉ. एसएम रोहिदास, डॉ. राजेश वर्मा, डॉ. अतुल अग्रवाल, डॉ. आरके गर्ग, डॉ. आदित्य गुप्ता और डॉ. पीएस भंडारी ने इन विषयों पर प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर मजहर हुसैन, मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. एके वर्मा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड न्यूरोलॉजिकल सोसाइटी के अध्यक्ष अवधेश जायसवाल, आयोजन अध्यक्ष डॉ. मुकुल पांडेय और आयोजन डॉ. सचिव पंकज गुप्ता मौजूद रहे।

इनसेट

नवीनतम तकनीकों और उपचारों पर अनुभव

दवे-छाबड़ा व्याख्यान में डॉ. बीके मिश्रा ने स्कल बेस सर्जरी में निर्णय लेने पर विचार रखे। मस्तिष्क के एन्यूरिज्म और एवीएम सर्जरी पर भी व्याख्यान दिए गए। कपिल सूद व्याख्यान में डॉ. अचल श्रीवास्तव ने मूवमेंट डिसऑर्डर्स में भारत में एक विशेष प्रकार एससीए-12 और एटैक्सिया की स्थिति पर जानकारी दी। अल्जाइमर रोग में बायोमार्कर, दूरबीन से स्कल बेस सर्जरी और वेस्टिबुलर श्वानोमा पर प्रस्तुतियां हुईं। रीढ़ की सर्जरी के नए आयामों पर भी चर्चा की गई।

सब्जी व फलों को नमक के पानी से धोना फायदेमंद

लखनऊ के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. संजीव कुमार झा ने बताया कि देश में न्यूरोसिस्टीसरकोसिस, जिसे दिमाग में कीड़े वाली बीमारी भी कहा जाता, आम है। इस रोग की रोकथाम फलों व सब्जियों को नमक के पानी से धोकर किया जा सकता है। नमक के पानी में थोड़ी देर रखने पर फल व सब्जी में मौजूद सारे कीड़े समाप्त हो जाते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X