रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जबलपुर:लग्नोत्सव कार्यक्रम में मारपीट करने वाले दो सगे भाइयों को एक-एक साल की जेल, सात सौ रुपये का जुर्माना – Individuals Involved In A Physical Altercation At A Wedding Celebration Have Been Punished
जबलपुर

जबलपुर:लग्नोत्सव कार्यक्रम में मारपीट करने वाले दो सगे भाइयों को एक-एक साल की जेल, सात सौ रुपये का जुर्माना – Individuals Involved In A Physical Altercation At A Wedding Celebration Have Been Punished

November 15, 2026


Individuals involved in a physical altercation at a wedding celebration have been punished.

जबलपुर हाईकोर्ट
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लग्नोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने आए एक व्यक्ति और उसके परिजनों के साथ मारपीट करने के मामले में न्यायालय ने दो सगे भाइयों को दोषी करार दिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, पाटन ने दोनों आरोपियों को एक-एक साल के कारावास और सात-सात सौ रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

अभियोजन के अनुसार, फरियादी कैलाश बर्मन 8 अप्रैल 2017 को अपनी मामी सास की बेटी विनीता बर्मन के लग्नोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने कटंगी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 स्थित कोरी मोहल्ला पहुंचे थे। इसी दौरान आपसी रंजिश के चलते अशोक बर्मन (35), नंदू उर्फ बाबा और शनि बर्मन ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

कैलाश के बेटे अमित बर्मन, अमन बर्मन और ब्रजेश बर्मन बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

मामले में कटंगी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294, 323, 506 और 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया था। मेडिकल जांच के दौरान एक्स-रे रिपोर्ट में अमित के पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले में धारा 325 भी बढ़ा दी।

पुलिस ने जांच पूरी कर आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर न्यायालय ने अशोक बर्मन और नंदू उर्फ बाबा को दोषी करार देते हुए एक-एक साल के कारावास और सात-सात सौ रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। अभियोजन की ओर से सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भगवान दास पटेल ने पैरवी की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X