रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
आगरा

Agra News:बेजुबानों का पेट भरने जा रही बुजुर्ग महिला का फोड़ा सिर – Agra News Old Lady Beaten

November 15, 2026


अछनेरा। बेजुबान खरगोश के नन्हे बच्चों का पेट भरने के लिए खेत से घास लेकर लौट रही एक बुजुर्ग महिला पर दबंगों ने बर्बरता दिखाई। थाना क्षेत्र के गांव कठवारी निवासी राजकुमारी पत्नी नाहर सिंह शनिवार सुबह घास लेकर घर लौट रही थीं। रास्ते में गांव की ही गीता देवी पत्नी लाखन और उसके भाई मोहन ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए लोहे के तसले से उनके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। शोर सुनकर ग्रामीणों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। खून से लथपथ थाने पहुंची पीड़िता को पुलिस ने सीएचसी अछनेरा में भर्ती कराया है।

बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की शिकायत प्राप्त हुई है। घायल महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

– शैलेंद्र सिंह, एसीपी अछनेरा

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X