रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सिरमौर

Sirmour News:ददाहू स्कूल में 4.75 लाख से स्थापित किए आधुनिक अग्निशमन उपकरण – Fire Instrument In Dadhahu School

November 15, 2026


-आग के साथ आसमानी बिजली से भी सुरक्षित होंगे विद्यार्थी, पूरे स्कूल परिसर को नए सुरक्षा उपकरणों से किया लैस

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू में विद्यार्थियों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आधुनिक अग्निशमन उपकरण स्थापित किए गए हैं। करीब 4.75 लाख रुपये की लागत से स्कूल परिसर को नए फायर सेफ्टी उपकरणों से लैस किया गया है। इससे आग की घटनाओं के दौरान विद्यार्थियों और स्कूल भवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

खास बात यह है कि स्कूल में अब आसमानी बिजली गिरने से बचाव के लिए भी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इससे पहले स्कूल में आग से बचाव के लिए केवल फायर सिलेंडरों की व्यवस्था थी, लेकिन अब आधुनिक तकनीक के उपकरण स्थापित किए गए हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने बताया कि सरकार और शिक्षा विभाग के निर्धारित मापदंडों के अनुसार स्कूल में नए अग्निशमन उपकरण लगाए गए हैं। इससे विद्यार्थियों को आगजनी सहित अन्य संभावित खतरों से बेहतर सुरक्षा मिल सकेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस व्यवस्था से भविष्य में सुरक्षा के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।————–

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X