सोशल मीडिया पर फर्जी डॉक्टरों का जाल: एआई से बना रहे हेल्थ वीडियो; होठों की चाल से कैसे पकड़ें इनका झूठ? – How To Spot Fake Ai Health Influencers Promoting Supplements On Social Media
सार
सोशल मीडिया पर एआई से बने फर्जी डॉक्टर और वेलनेस इन्फ्लुएंसर सप्लीमेंट्स का प्रचार कर रहे हैं। इनके वीडियो में चमत्कारी इलाज और कुछ ही दिनों में बीमारी ठीक करने के दावे किए जाते हैं। चेहरे की जरूरत से ज्यादा समानता, बार-बार एक जैसा बैकग्राउंड, होठों की बनावटी गति और मेडिकल लाइसेंस की जानकारी न होना इनकी पहचान के संकेत हैं। कोई सप्लीमेंट खरीदने से पहले डॉक्टर और प्रोडक्ट की विश्वसनीयता जांचना जरूरी है।

विस्तार
सोशल मीडिया पर सैकड़ों एआई-जनित अवतार नकली डॉक्टर और वेलनेस गुरु बनकर सप्लीमेंट्स का प्रचार कर रहे हैं। नकली इन्फ्लुएंसर्स की पहचान के लिए चेहरों की अति-समरूपता, बार-बार दोहराए जाने वाले बैकग्राउंड, और प्रमाणित मेडिकल लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन नंबर का अभाव मुख्य संकेत हैं। साथ ही होठों की बनावटी गति, चमत्कारी इलाज के बड़े दावों से भी इनकी पहचान हो सकती है।
द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ऐसे वीडियो में अक्सर ‘पहले और बाद’ की तस्वीरें दिखाकर दावा किया जाता है कि किसी सप्लीमेंट या जूस से 50 या 70 दिनों में वजन कम हो गया या गंभीर बीमारी ठीक हो गई। असलियत में ये तस्वीरें एआई से बनाई गई होती हैं। ऐसे विज्ञापन खासतौर पर बुजुर्गों या थकान, जोड़ों के दर्द और पुरानी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को टारगेट करके दिखाए जाते हैं।
बचाव का आसान तरीका
किसी भी सोशल मीडिया विज्ञापन को देखकर कोई सप्लीमेंट खरीदने से पहले उस डॉक्टर का नाम और प्रोडक्ट की असलियत इंटरनेट पर जरूर जांचनी चाहिए।
