Barabanki News:जीवन को संस्कारित करती है श्रीमद्भागवत कथा – The Shrimad Bhagavat Katha Refines And Shapes One’s Life
रामसनेहीघाट। भिटरिया में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में अतुल कृष्ण भारद्वाज महाराज ने हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा जीवन को संस्कारित कर भगवान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। जब बुद्धि भगवान में लगती है तो विचार पवित्र होते हैं और मन में किसी के अहित का विचार नहीं आता।
उन्होंने कहा कि भगवान के सामने रोने वाले को संसार के सामने रोने की आवश्यकता नहीं पड़ती। प्रभु अपने भक्तों को निराश नहीं करते और उनकी शरण में ही वास्तविक शांति मिलती है। महाराज ने धर्म के चार स्तंभों में सत्य को सबसे मजबूत आधार बताया। उन्होंने मोबाइल, टीवी और फिल्मों के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताते हुए कहा कि संस्कारों की रक्षा करना हर परिवार की जिम्मेदारी है। उनके प्रवचनों से कथा पंडाल भक्तिरस में सराबोर रहा।
